---Advertisement---

मिनी ड्रेस पहने चेहरे पर चश्मा लगाए दिखीं Disha Patani, नए लुक में एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाए फैंस

Disha Patani जल्द ही अक्षय कुमार के साथ उनकी आने वाली कॉमेडी फ़िल्म ‘वेलकम 3’ में नज़र आएंगी। वहीं अभिनेत्री इन दिनों की सिंगापुर में छुट्टियां मना रही हैं। अपनी इस वेकेशन से दिशा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिनी ड्रेस के साथ नज़र का चश्मा लगाए दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 21, 2023 12:15 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: अभी कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की स्टाइल दीवा कही जाने वाली दिशा पटानी की आने वाली फ़िल्म ‘वेलकम 3’ का एक मज़ेदार टीज़र जारी किया गया था। इस टीज़र में दिशा, अक्षय कुमार के साथ एक मज़ेदार किरदार निभाती नज़र आईं थीं। वहीं अब दिशा को सिंगापुर में छुट्टियां मनाती देखा गया है। अपने इस सिंगापुर वेकेशन के दौरान अभिनेत्री ने चश्मा पहने एक स्टाइलिश लुक में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्हें पहचानना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है।

सिंगापुर में Disha Patani ने बिखेरे जलवे

बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Disha Patani ने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री एक ग्रे रंग की मिनी ऑफ़ शोल्डर ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। वहीं उनके पीछे सिंगापुर की सबसे फ़ेमस बिल्डिंग मरीना बे भी दिख रही है। अपनी इस ड्रेस के साथ दिशा ने काले रंग के हाई हील्स वाले बूट्स भी पेयर किये हैं। मगर जिस चीज़ ने लोगों का ध्यान सबसे ज़्यादा आकर्षित किया वह था दिशा का चश्मा। दरअसल दिशा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में तो वह अपनी इस स्टाइलिश लुक के साथ नज़र का चश्मा लगाए दिख रही हैं। इस चश्मे में अभिनेत्रियों को पहचानना उनके फ़ैन्स के लिए काफ़ी मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा “धाकड़ लेंसकार्ट के-पॉप कलेक्शन के साथ स्टाइल में धूप का आनंद लें!”

अभिनेत्री को चश्मे में देख फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Disha Patani की इस तस्वीर पर उनके फैंस उनके नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमें अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “पहली तस्वीर में डॉक्टर जैसी लग रही है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “क्या आप मुझे देख सकती हैं?” तीसरे यूज़र ने लिखा “ये सच में दिशा है क्या?” इसी बीच कुछ यूज़र्स अभिनेत्री की आउटफ़िट की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने कॉमेंट किया “इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हो।” दूसरे यूज़र ने लिखा “ओह कितनी सुंदर हो!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026