---Advertisement---

Welcome 3: अक्षय-रवीना की फिल्म पर मंडराने लगे मुसीबतों के बादल! आखिर क्यों शूटिंग शुरू नहीं करने देगा FWICE

Welcome 3: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम 3' मुसीबत में फंस चुकी है। संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, तुषार कपूर और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म लोगों के बीच चर्चा में है लेकिन FWICE ने अब मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाकर इसे इसकी शूटिंग पर रोक लगाने की बात कही है। आईए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2023 3:31 अपराह्न

WELCOME 3
Follow Us
---Advertisement---

Welcome 3: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। फिल्म से कई कट लगाने के बाद इस ‘ए सर्टिफिकेट’ दिया गया था। हालांकि रिलीज के बाद अक्षय की फिल्म को फैंस से प्यार तो मिला लेकिन अब अक्षय की अपकमिंग फिल्म यानी ‘वेलकम 3’ मुसीबत में फंस चुकी है। जी हां, अक्षय कुमार, दिशा पटानी और रवीना टंडन स्टारर सीक्वल फिल्म सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से काफी लाइमलाइट में है। फिल्म के स्टारकास्ट से पर्दा उठ चुका है लेकिन अब इस कदर मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बात फिल्म की शूटिंग रोकने तक चली गई है। जी हां, आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

अक्षय की फिल्म ‘वेलकम 3’ पर ग्रहण

मिली जानकारी के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘वेलकम 3’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला पर गंभीर आरोप लगाते हुए शूटिंग शुरू न करने की अपील की है। FWICE ने वेलकम 3 की पूरी स्टारकास्ट से शूटिंग शुरू न करने को कहा है और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद यह फिल्म मुश्किलों में फंसी हुई नजर आ रही है। FWICE का कहना है कि जब तक मेकर्स उनकी बात नहीं मान लेते तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू की जाएगी। फिल्म में काम करवाने के बाद मेकर्स अपने वर्कर्स को पैसे नहीं देते हैं इसलिए बकाए का भुगतान किया जाए।

FWICE ने लगाया आरोप

FWICE ने फिरोज नाडियाडवाला पर ‘वेलकम 2’ के टेक्नीशियंस को पैसे ना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि टेक्निशियन को पहले 4 करोड़ में बुक किया गया था लेकिन बाद में इसे घटाकर 2 करोड़ कर दिया गया। वहीं जब टेक्निशियन बैंक जाकर 2 करोड़ लेने पहुंचे तो वह भी राशि कैंसिल कर दी गई। ऐसे में 2015 में रिलीज हो चुकी फिल्म ‘वेलकम 2’ के टेक्निशियन को भुगतान करना मेकर्स की जिम्मेदारी होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि जब तक टेक्निशियन को 2 करोड़ का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026