---Advertisement---

Disha Patani के रूमर्ड बॉयफ़्रेंड ने ख़ास अंदाज़ में किया अपने प्यार का इज़हार, सरप्राइज़ देख अभिनेत्री बोलीं ‘दिल को छू गया अलेक्सी’

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर सुर्खियाँ बटोर रही हैं। जब से अभिनेत्री के टाइगर श्रॉफ़ (Tiger Shroff) से ब्रेकअप की खबरें वायरल हुई हैं तब से लोग अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ़ को जानने के लिए उत्सुक हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री अपने नए बॉयफ़्रेंड अलेक्ज़ेंडर एलेक्स इलिक ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 10:39 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर सुर्खियाँ बटोर रही हैं। जब से अभिनेत्री के टाइगर श्रॉफ़ (Tiger Shroff) से ब्रेकअप की खबरें वायरल हुई हैं तब से लोग अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ़ को जानने के लिए उत्सुक हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री अपने नए बॉयफ़्रेंड अलेक्ज़ेंडर एलेक्स इलिक (Alexander Alex Ilic) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं जिन्होंने ख़ास अंदाज़ में दिशा के साथ अपने प्यार की पुष्टि की है। 

ख़ास अंदाज़ में अलेक्ज़ेंडर ने किया Disha Patani से प्यार का इज़हार 

दरअसल Disha Patani के रूमर्ड बॉयफ़्रेंड अलेक्ज़ेंडर ने अभिनेत्री से अपने प्यार का इज़हार करते हुए अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया है। उनके इस टैटू की खास बात यह है कि इसमें दिशा की शक्ल बनी है। जी हां अलेक्ज़ेंडर ने दिशा की शक्ल वाला टैटू अपने पूरे हाथ पर बनवाया है। अलेक्ज़ेंडर की तस्वीर को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा “यह मेरे दिल को छू गया अलेक्सी। तुम्हारे जैसा दोस्त पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।”

ग़ौरतलब है कि Disha Patani और अलेक्ज़ेंडर एलेक्स अक्सर साथ घूमते नज़र आते हैं। दोनों कई बार इवेंट्स में भी साथ आते दिखाई देते हैं। मगर दोनों में से किसी ने भी खुलकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। वहीं अब यह तस्वीर देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ़ को कर चुकी हैं डेट

आपको बता दें कि Disha Patani इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ को डेट कर चुकी हैं। दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट किया और कुछ साल पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस दौरान दोनों की लव लाइफ़ ने काफी सुर्ख़ियां बटोरीं थीं। दोनों अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों और वेकेशन पर भी साथ देखे जाते थे।  

इन फ़िल्मों में नज़र आएंगी Disha Patani

दिशा पटानी को आख़िरी बार साल 2022 में रिलीज़ हुई फ़िल्म एक विलन रिटर्न (Ek Villain Returns) में देखा गया था। अब अभिनेत्री जल्द ही फ़िल्म योद्धा (Yodha) में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास (Prabhas) स्टारर फ़िल्म कल्कि (Kalki) में भी दिखाई देंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026