---Advertisement---

क्या इस छोटी लड़की को जानते हैं आप, जबरदस्त डांस नंबर से बॉलीवुड में दिखा रही कमाल

Rasha Thadani: क्या आप रवीना टंडन के साथ खड़ी इस बच्ची को पहचान पाए, अगर नहीं तो बता दे कि यह वही है जो फिलहाल बॉलीवुड में बवाल मचा रही है और अपने डांस नंबर से छाई हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2025 4:01 अपराह्न

Rasha Thadani
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani: बॉलीवुड की दुनिया में चमकते सितारों की कमी नहीं है। समय-समय पर नए सितारों की इंडस्ट्री में एंट्री होती है। आप सिनेमाघरों में और टीवी स्क्रीन पर अपने पसंदीदा सितारों को देखकर सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। कभी कभार जब उनकी बचपन की तस्वीरें आपके सामने आती है तो आप पहचान नहीं पाते हैं। बड़े होने के साथ हर किसी का चेहरा बदल जाता है। एक ऐसी ही तस्वीर फिलहाल चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोग इस हसीना को पहचान नहीं पा रहे हैं। वायरल फोटो में छोटी सी लड़की आज बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही दमखम दिखा रही है। अगर आप भी इस फोटो को गौर से देखेंगे तो शायद आप राशा थडानी को पहचान पाएंगे।

Rasha Thadani की इस फोटो को देखें गौर से

जब इस फोटो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन अपनी गोद ली हुई बेटी छाया टंडन और एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में दिखने वाली बच्ची कोई और नहीं बल्कि ‘उई अम्मा’ गर्ल राशा थडानी है जो हाल ही में आजाद फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उनका गाना ‘उई अम्मा’ को लोगों ने भर भर कर प्यार दिया है और इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आयवरी कलर की ड्रेस में Rasha Thadani क्यूटनेस से लोगों के बीच चर्चा में आ गई है।

आखिर कब की है Rasha Thadani की यह फोटो

राशा थडानी की इस फोटो की बात करें तो यह Raveena Tandon की बेटी छाया की एनिवर्सरी की है जिसे 2022 में रवीना टंडन शेयर करती हुई नजर आई थी। इस फोटो में रवीना अपनी बेटी की चर्च वेडिंग को एंजॉय करती हुई दिख रही है। बता दें कि छाया की शादी 2016 में हुई थी। ऐसे में इस दौरान Rasha Thadani करीब 9 साल की रही होगी। 9 साल की राशा की क्यूटनेस निश्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। इस फोटो को देख कोई सोचा भी नहीं होगा कि कभी बॉलीवुड में उई अम्मा से वह कहर बरपाएंगी।

फिल्हाल Rasha Thadani बनी हुई है टॉक ऑफ टाउन

जहां तक बात करें राशा थडानी की तो उनकी फिल्म आजाद हाल ही में रिलीज हुई है जिसमें अमान देवगन और अजय देवगन नजर आए। अपनी मां Raveena Tandon के नक्शे कदम चल रही राशा फिलहाल बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के साथ-साथ डांस नंबर से टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026