---Advertisement---

Don 3: इंतजार खत्म! अमिताभ-शाहरुख के बाद ‘डॉन’ बनकर रणवीर सिंह ने दिखाया टशन, ढूंढने में जुटी ’11 मुल्कों की पुलिस’

Don 3: लो जी आ गया नया डॉन, पहले अमिताभ बच्चन और फिर बाद में शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपने इस किरदार से अलग पहचान बन चुके हैं। अब डॉन के किरदार में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं और टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ रणवीर सिंह की झलक भी फरहान अख्तर ने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 12:21 अपराह्न

don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3: लो जी आ गया नया डॉन, पहले अमिताभ बच्चन और फिर बाद में शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपने इस किरदार से अलग पहचान बन चुके हैं। अब डॉन के किरदार में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं और टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ रणवीर सिंह की झलक भी फरहान अख्तर ने दिखा दी है। कहने में दो राय नहीं है कि डॉन के किरदार में रणवीर काफी हद तक फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए हैं। अगर उनके इस लुक की बात करें तो ऑल ब्लैक लुक और चश्मे में उन्हें देख फैंस चौंक गए हैं और फिलहाल ‘डॉन 3’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

डायलॉग सुनकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस अनाउंसिंग वीडियो की बात करें तो इसमें बैकग्राउंड से आवाज आती है जिसमें कहा जाता है, “फिर शेर सो रहा है वह जागेगा कब। पूछते हैं यह सब उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी क्या है हिम्मत मेरी फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी जीतना ही मेरा काम है। तुम तो उसको जानते जो मेरा नाम है।11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है मुझे पर पकड़ पाया है मुझको कौन। मैं हूं डॉन। इसके साथ ही रणवीर सिंह का चेहरा रिवील कर दिया जाता है।

यहां देखें Video:-

क्या कियारा आडवाणी आएगी ‘डॉन 3’ में नजर

कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह का स्वैग वाकई देखने लायक है और वह जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं उसे दिन फैंस इंप्रेस हो गए हैं। फिलहाल रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दे की ‘डॉन 3’ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके निर्देशक भी फरहान अख्तर ही है।

रणवीर सिंह के लिए है यह फिल्म काफी चैलेंजिंग

फैंस के बीच ‘डॉन 3’ एक बार फिर चर्चा में है। रणवीर का धमाकेदार लुक और टशन वैसे तो वाकई दमदार है लेकिन क्या वह शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को टक्कर दे पाते हैं या यह वाकई दिलचस्प होने वाला है। कहना गलत नहीं होगा कि उनका यह किरदार काफी चैलेंजिंग है। क्योंकि डॉन के किरदार में अमिताभ और शाहरुख फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए थे और उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026