---Advertisement---

‘जी ले ज़रा’ के बाद क्या Don 3 में भी प्रियंका चोपड़ा की जगह लेंगी कियारा? रोमा की कास्टिंग पर अटकलें तेज़

Don 3 बॉलीवुड की उन चुनिंदा सीक्वेल में से एक है जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) द्वारा निर्देशित डॉन फ़्रैन्चाइज़ी की पहली 2 फ़िल्में सुपरहिट रहीं थी जिसके बाद मेकर्स ने फ़िल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा की। मगर 8 अगस्त को मेकर्स द्वारा फ़िल्म से शाहरुख खान ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 11:39 अपराह्न

Don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3 बॉलीवुड की उन चुनिंदा सीक्वेल में से एक है जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) द्वारा निर्देशित डॉन फ़्रैन्चाइज़ी की पहली 2 फ़िल्में सुपरहिट रहीं थी जिसके बाद मेकर्स ने फ़िल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा की। मगर 8 अगस्त को मेकर्स द्वारा फ़िल्म से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को हटाकर किसी नए चेहरे को लाने की घोषणा के बाद डॉन फ़्रैन्चाइज़ी के फैंस नाराज़ दिखे। वहीं अब ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि फ़िल्म में रोमा के किरदार में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नज़र आ सकती हैं। 

Don 3 में कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर अटकलें तेज़

दरअसल मंगलवार को कियारा आडवाणी को मुंबई में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) के ऑफिस एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के अंदर जाते देखा गया था। वहीं अभिनेत्री बाहर आईं तो उन्हें छोड़ने खुद रितेश गेट पर आए। ऐसे में यह अटकलें लगायी जा रही हैं कि Don 3 के मेकर्स से कियारा आडवाणी की यह मुलाक़ात रोमा के किरदार के लिए थी। इसको लेकर मेकर्स की तरफ़ से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फ़िल्म में कियारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जगह ले सकती हैं। 

ग़ौरतलब है कि डॉन फ़्रैन्चाइज़ी में शाहरुख़ ख़ान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आईं थीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के फरहान अख़्तर की आने वाली फ़िल्म जी ले ज़रा (Jee Le Zaraa) से बाहर होने के बाद कियारा आडवाणी को उनकी जगह कास्ट किया गया था। इसी को देखते हुए यह क़यास भी लगाए जा रहे हैं कि कियारा का एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफ़िस जाना शायद जी ले ज़रा से जुड़ा हो सकता। 

‘Don 3′ में शाहरुख खान की जगह लेंगे रणवीर सिंह?

8 अगस्त को फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि Don 3 में किंग खान की जगह अब एक नया अभिनेता दिखेगा। उन्होंने लिखा “1978 में सलीम-जावेद (Salim-Javed) द्वारा निर्मित और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा खूबसूरती से पेश किये गए एक किरदार ने देशभर के सिनेमा दर्शकों की कल्पना पर क़ब्ज़ा कर लिया। वह रहस्यमय किरदार डॉन था। साल 2006 में डॉन दोबारा कल्पना की गई जिसे शाहरुख खान ने अपने अनूठे और आकर्षक तरीके से जीवित रखा। मैंने शाहरुख़ खान के साथ एक नहीं बल्कि 2 ‘डॉन’ फिल्में बनाने में बहुत अच्छा समय बिताया और उनके साथ यह दोनों ही अनुभव मेरे दिल के बहुत करीब हैं।”

उन्होंने आगे लिखा “अब डॉन की विरासत को आगे ले जाने का समय आ गया है और इस नई सफर में हमारे साथ एक ऐसा अभिनेता जुड़ेगा जिसकी प्रतिभा की मैं लंबे समय से प्रशंसा करता आया हूं। हमें उम्मीद है कि आप भी उसे उसी तरह अपना प्यार देंगे जैसा आपने मिस्टर बच्चन और शाहरुख खान को दिया है। 2025 में डॉन का एक नया सफर शुरू होगा”। इस ख़बर के बाद से यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान की जगह कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लेंगे। मगर यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि ये नया डॉन कौन है और उसे दर्शकों का प्यार मिल पाता है या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026