---Advertisement---

Don 3 की जंगली बिल्ली बनेंगी Kriti Sanon, कियारा और प्रियंका की इस तरह की छुट्टी

Don 3: फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) की डॉन 3 का जबसे ऐलान हुआ है फ़िल्म तभी से चर्चा में है। पहले फ़िल्म में शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की जगह रणवीर सिंह के डॉन बनने की खबरें आईं थीं जिस पर मेकर्स ने पुष्टि कर दी गई थी। इसके बाद फ़िल्म की लीडिंग लेडी को लेकर ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 19, 2023 10:23 अपराह्न

Don 3
Follow Us
---Advertisement---

Don 3: फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) की डॉन 3 का जबसे ऐलान हुआ है फ़िल्म तभी से चर्चा में है। पहले फ़िल्म में शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की जगह रणवीर सिंह के डॉन बनने की खबरें आईं थीं जिस पर मेकर्स ने पुष्टि कर दी गई थी। इसके बाद फ़िल्म की लीडिंग लेडी को लेकर भी कई नामों पर क़यास लगाए गए थे। इनमें से एक कियारा अडवाणी (Kiara Advani) भी हैं। मगर अब ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म की लीडिंग लेडी के लिए कियारा की जगह कृति सेनन (Kriti Sanon) को साइन किया जा सकता है।  

Don 3 में जंगली बिल्ली बनेंगी Kriti Sanon?

दरअसल कृति सेनन को हाल ही में फरहान अख़्तर और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) की एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के ऑफ़िस से निकलते देखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी वायरल हो रहा है जिसमें कृति नीले रंग की स्वेटशर्ट के साथ नीले शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहने नज़र आ रही हैं। वहीं अपनी कार में बैठने से पहले कृति ने फ़ोटोग्राफ़र्स के लिए पोज़ भी किया। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने यह क़यास लगाने शुरु कर दिए हैं कि शायद कृति की फरहान और रितेश से मुलाक़ात Don 3 में रोमा के किरदार की कास्टिंग के लिए ही होगी। 

कियारा आडवाणी को लेकर भी लग चुकी हैं अटकलें

आपको बता दें कि इससे पहले भी Don 3 में रोमा के किरदार के लिए कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नामों पर अटकलें लग चुकी हैं। इनमें कियारा आडवाणी का नाम सबसे ऊपर है। कुछ समय पहले अभिनेत्री को भी एक्सल एंटरटेनमेंट के ऑफ़िस से निकलते देखा गया था जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि Don 3 की लीडिंग लेडी वहीं होंगी। मगर अब कृति सनन का वीडियो वायरल होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शायद मैं मेकर्स कियारा की जगह कृति को साइन कर सकते हैं।

ग़ौरतलब है कि डॉन और डॉन 2 में शाहरुख़ ख़ान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं फ़िल्म की लीडिंग लेडी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) थीं जिन्होंने फ़िल्म में रोमा का किरदार निभाया था। बात अगर Don 3 की करें तो इस बार फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान की जगह रणवीर सिंह ने ली है। इसके साथ ही फ़िल्म की लीडिंग लेडी को लेकर कास्टिंग अब भी जारी है। अब देखना यह है कि आख़िर Don 3 में जंगली बिल्ली के किरदार में कौन-सी बॉलीवुड हसीना नज़र आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026