---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की ‘पूजा’ जल्द कर रही है वापसी, कॉल पर इस तरह ‘पठान’ से हुई रोमांस की बातें

Dream Girl 2: अपनी आवाज के जादू से लोगों को दीवाना बनाने वाली पूजा एक बार फिर वापस आ रही है और इस बार वह पहले से ज्यादा बोल्ड हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ की जिसका मजेदार टीजर रिलीज हो गया है और यह पहले से ज्यादा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: अपनी आवाज के जादू से लोगों को दीवाना बनाने वाली पूजा एक बार फिर वापस आ रही है और इस बार वह पहले से ज्यादा बोल्ड हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ की जिसका मजेदार टीजर रिलीज हो गया है और यह पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग है। इस टीजर में पूरा बने आयुष्मान खुराना पठान से फोन पर बात कर रहे हैं। इस टीजर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लगातार रिएक्शंस दे रहे हैं। आइये देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

बैकलेस लहंगा में आयुष्मान फ्लॉन्ट कर रहे हैं फिगर

वीडियो में आयुष्मान बैकलेस लहंगा पहने हुए अपने बैक साइड को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वैसे इस टीजर में उनके चेहरे को रिवील नहीं किया गया है। वह शाहरुख खान से बात कर रहे हैं वो भी फोन पर अपनी मीठी आवाज से। टीजर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज: @pooja___dreamgirl वापस आ गई है! #7 को साथ में देखेंगे। #DreamGirl2 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

पठान से बात करती नजर आई पूजा

टीजर में आप देखेंगे कि पूजा फोन पर कही है, “हैलो मैं पूजा बोल रही हूं। आप कौन?” वहीं दूसरी साइड से शाहरुख खान की आवाज आती है, “पूजा, मैं पठान।” पूजा प्यार से कहती हैं, “उफ्फ कैसे हो मेरे पठान?” तो जवाब में आता है, “पहले से भी ज्यादा अमीर। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे पूजा, चार साल बाद तुम्हारी आवाज सुन रहा हूं, कैसी हो तुम।” इस सवाल का मजेदार जवाब देते हुए पूजा ने कहा, “पहले से ज्यादा हॉट, क्यूट एंड ब्यूटीफुल।” वहीं पठान ने कहा, “जल्द ही मेरी भी जवान आ रही है तो पूजा कहती है और मेरी जवानी।” वहीं पठान पूछते हैं, “तुम कब आ रही हो पूजा?” तो पूजा ने कहा, “सात को साथ में आ रही हूं।”

ट्रेलर है काफी मजेदार

गौरतलब है कि इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, राजपाल यादव, परेश रावल, सीमा पाहवा, असरानी, ​​अन्नू कपूर, मनोज जोशी, विजय राज, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह हैं। इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस टीजर को देखने के बाद यही लग रहा है कि यह फिल्म 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ से भी ज्यादा मजेदार है।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Dhamaal 4

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026