---Advertisement---

Dream Girl 2: ‘पूजा’ से मुलाकात के लिए करना होगा और इंतजार, Ayushmann Khurrana ने आशिकों के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर लोग पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन अब हाल ही में नयी रिलीज डेट की घोषणा हुई है। आयुष्मान ने एक मजेदार पोस्ट के साथ फैंस को चौंका दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2023 11:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को फैंस से खूब प्यार मिला था। इस फिल्म से आयुष्मान इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई और उनके एक्टिंग के लोग कायल हो गए हैं। एक्टर ने यह साबित किया कि वह किसी भी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। ड्रीम गर्ल को अपार प्यार मिलने के बाद फैंस अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर  बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फैंस को इसके लिए और कुछ दिनों का इंतजार और करना पड़ेगा। आयुष्मान ने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है और नयी रिलीज डेट का भी एलान किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट की घोषणा

आयुष्मान ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “मेरे प्रिय आशिक, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग-रिंग होगा। अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार और समूचीदार होनी चाहिए ना? तो करो थोड़ा और इंतजार और भेजते रहो अपना ढेर सारा प्यार। अब 7 को साथ में नहीं, पूजा की किस अगस्त 25 को मिलेगी। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपकी प्यारी पूजा।” पोस्ट को कैप्शन देते हुए आयुष्मान ने कहा, “पच्चीस बड़ी है मस्त मस्त, क्योंकि पूजा ड्रीम गर्ल आ रही है 25 अगस्त को।”

ये भी पढ़ें: Birthday Special: कभी पैंफलेट बांटकर गुजारा करते थे Varun Dhawan, ये अनसुने किस्से नहीं जानते होंगे आप

आखिर क्यों रिलीज में हो रही है देरी

राज सांडिल्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वहीं मेकर्स की माने तो इस देरी की वजह फिल्म के वीएफएक्स वर्क को बताया जा रहा है। ड्रीम गर्ल 2 में वीएफएक्स वर्क काफी अहम है क्योंकि फिल्म में पूजा और करम दोनों की भूमिका आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। ऐसे में टीम कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है कि वह पूजा के रूप में सहज और कन्विंसिंग दिखें ताकि दर्शक इस फिल्म को खूब एन्जॉय कर सके। मेकर्स फिल्म की वीएफएक्स को परफेक्ट बनाने के लिए रिलीज में देरी कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026