---Advertisement---

Dream Girl 2 के ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ गाने पर शिल्पा और आयुष्मान ने मचाया धमाल, फैंस बोले ‘एक फ्रेम में 2 ड्रीमगर्ल्स’

Dream Girl 2 की स्टार कास्ट Ayushmann Khurrana और अनन्या पांडे सोमवार को फ़िल्म का प्रचार करने इंडियाज़ गॉट टैलेंट पहंचे। इस दौरान आयुष्मान शो के तीनों जजों के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिये।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 22, 2023 12:50 अपराह्न

Dream Girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फ़िल्म ड्रीम गर्ल 2 अपनी रिलीज़ के बेहद क़रीब है। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले अभिनेता इसके प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। हाल ही में अभिनेता फ़िल्म का प्रचार करने चंडीगढ़ गए थे जहां उन्होंने फैंस के साथ पूजा बनकर खूब धमाल मचाया। वहीं अब अभिनेता अपने किरदार पूजा को लेकर इंडियाज़ गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता ने शो की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के साथ ड्रीम गर्ल 2 के पॉपुलर गाने ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ (Dil Ka Telephone 2.0) पर डांस भी किया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

शिल्पा शेट्टी हुईं Dream Girl 2 के गाने दिल का टेलीफोन 2.0 की फैन   

हाल ही में Ayushmann Khurrana अपनी आगामी फ़िल्म Dream Girl 2 के प्रचार के लिए कलर्स के पॉपुलर शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट गए थे जहां उन्होंने शो के तीनों जजों- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किरण खेर (Kiran Kher) और बादशाह (Badshah) के साथ खूब मस्ती की। इसी दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी फ़िल्म के ट्रेंडिंग गाने ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ पर ज़बरदस्त डांस भी किया। इसका एक वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी एक पीले रंग के वी-नेक रफल्ड गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं आयुष्मान काले रंग की फंकी प्रिंटेड जैकेट के साथ जॉगर्स पहने दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों बहुत शानदार तरीक़े से ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ गाने के हुक स्टेप्स कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो के अंत में बादशाह का एक झलक भी देखने को मिली जो कैमरे के आगे से ‘क्या हो रहा है’ कहते हुए निकले। यह मज़ेदार वीडियो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा “ड्रीम गर्ल के साथ डांस का पाठ। बादशाह की विशेष उपस्थिति”। 

मज़ेदार वीडियो पर आई फैंस की प्रतिक्रिया 

आयुष्मान खुराना और शिल्पा शेट्टी के इस मज़ेदार वीडियो पर Dream Girl 2 की निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने “बहुत खूब” लिखा। वहीं वीडियो में अपनी विशेष उपस्थिति से इसे और मज़ेदार बनाने वाले बादशाह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने एक जीआईएफ शेयर किया जिसमें लिखा था “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं”। इसके अलावा फैंस को भी यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वह भी कमेंट करते अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “शिल्पा हमेशा मस्ती करती रहती हैं….उनका सकारात्मक व्यक्तित्व है”। दूसरे यूज़र ने लिखा “आप लोगों को देखकर बहुत मज़ा आया!!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “एक फ्रेम में 2 ड्रीमगर्ल्स”। वहीं एक और यूज़र ने लिखा “एक डांस परफॉर्मेंस तो इनका भी बनता है फिल्म में”।

रिलीज़ के लिए तैयार Dream Girl 2

आपको बता दें कि Ayushmann Khurrana और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर Dream Girl 2 इसी महीने की 25 तारीख़ को रिलीज़ होगी। वहीं रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म का ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ गाना ज़बरदस्त तरीक़े से ट्रेंड हो रहा है। ग़ौरतलब है कि साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल में भी यह गाना फ़िल्म की किरदार पूजा की पहचान था और इस बार भी गाने का 2.0 वर्ज़न आयुष्मान के किरदार पूजा की पहचान है। इन दोनों गानों को जोनिता गांधी (Jonita Gandhi), ज़ुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) और मीत ब्रोज (Meet Bros) ने मिलकर गाया है जिसे लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026