---Advertisement---

Dream Girl 2: चंडीगढ़ पर चढ़ा पूजा का लाल रंग, Ayushmann-Ananya ने ‘दिल का टेलीफोन’ गाने पर किया खूब धमाल

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फ़िल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच फ़िल्म की स्टारकास्ट ने अलग-अलग राज्यों में फ़िल्म का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है। शुक्रवार को फ़िल्म के प्रमोशन के ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 19, 2023 2:56 अपराह्न

Dream Girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फ़िल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच फ़िल्म की स्टारकास्ट ने अलग-अलग राज्यों में फ़िल्म का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है। शुक्रवार को फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे चंदीगढ़ पहुँचे जहां उनका स्वागत ख़ास अंदाज़ में किया गया। 

चंडीगढ़ में Dream Girl 2 की कास्ट ने मचाया धमाल

Ayushmann Khurrana की फ़िल्म Dream Girl 2 का प्रमोशन इंदौर से शुरु हो हुआ था, जिसके बाद अब आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और मनजोत सिंह चंदीगढ़ पहंचे हैं। यह तीनों फ़िल्म को प्रमोट करने चंदीगढ़ के एक कॉलेज गए जहां उनका स्वागत एकदम भव्य तरीक़े से हुआ। दरअसल आयुष्मान, अनन्या और मनजोत के लिए कॉलेज में एक फ़ैशन शो का आयोजन किया गया था। इस फ़ैशन शो में 80 से ज़्यादा लड़कियां लाल साड़ी पहने नज़र आईं। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने फ़िल्म की कास्ट का स्वागत ज़ोरों-शोरों से किया। 

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और मनजोत सिंह स्टेज पर लाल साड़ी में मौजूद लड़कियों के साथ ‘दिल का टेलीफोन’ गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। इसके साथ ही फ़िल्म की स्टारकास्ट ने वहाँ मौजूद फैंस का स्टेज से शुक्रिया अदा भी किया। 

ट्रॉपिकल ड्रेस में नज़र आईं Ananya Panday  

Dream Girl 2 के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे एक ट्रॉपिकल ड्रेस पहने नज़र आईं जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री एक ट्रॉपिकल प्रिंटेड वन-पीस ड्रेस के साथ डैंगल इयररिंग्स पहने नज़र आ रही हैं। अपने इस ख़ूबसूरत लुक की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “Dream Girl 2 के लिए चंदीगढ़ करे आशिक़ी। 25 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।” आपको बता दें कि अभिनेत्री के इस लुक पर शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री को एक नया नाम दिया है। सुहाना ने लिखा “ओह वह एक इंद्रधनुष है”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026