---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: Ananya Pandey की साड़ियों के इस ख़ूबसूरत कलेक्शन को इस त्योहार पर आप भी करें ट्राई

Hariyali Teej 2023: भारत में हरियाली तीज का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाली तीज पर महिलाएँ रंग बिरंगे आउटफ़िट्स पहनती हैं, हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाती हैं और खुद को खूबसूरत गहनों से सजाती हैं। आज हम ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 17, 2023 12:01 अपराह्न

Hariyali Teej 2023
Follow Us
---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: भारत में हरियाली तीज का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाली तीज पर महिलाएँ रंग बिरंगे आउटफ़िट्स पहनती हैं, हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाती हैं और खुद को खूबसूरत गहनों से सजाती हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का स्टाइलिश साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं जो इस ख़ास दिन पर आपके लुक में और निखार लाएगा।

Ananya Pandey इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेत्री कई अलग-अलग साड़ियाँ पहने नज़र आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आप भी अनन्या की स्टाइल डायरी में से उनके खूबसूरत साड़ी कलेक्शन से कुछ टिप्स चुरा सकती हैं। 

Ananya Pandey की इन साड़ियों से लें Hariyali Teej 2023 के लिए इन्सपिरेशन 

पीली पारदर्शी साड़ी 

ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे ने यह पीले रंग की पारदर्शी ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की ख़ास बात यह है कि इसमें पीले रंग का शीमरी बॉर्डर दिया हुआ है जो इसकी ख़ूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इसे अभिनेत्री ने एक हॉल्टर नेक ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। वहीं इनके साथ उन्होंने हरे रंग के झुमका ईयररिंग्स पहने। इस हरियाली तीज पर आप भी हॉल्टर नेक ब्लाउज़ के साथ पारदर्शी साड़ी पहन सकती हैं। यह आपको एक सिंपल मगर स्टाइलिश लुक देगा। इस तरह के लुक के साथ आप हैवी ज्वैलरी पहनें। 

टील ब्लू सेटिन साड़ी 

हरियाली तीज पर इस बार आप अनन्या पांडे की इस डील ब्लू सेटिन साड़ी से इन्सपिरेशन ले सकते हैं। यह साड़ी देखने में भले ही सिंपल लगती है लेकिन यह आपको एक ग्लैमरस लुक देगी। इस साड़ी को और फ़ैशनेबल बनाने के लिए आप भी अनन्या की तरह ही प्लंजिंग कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज़ पहन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो अपने ब्लाउज़ के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। आप ऐसे लुक के साथ हैवी इयररिंग्स या कोई सुंदर चोकर सेट पहनें। याद रखें कि सेटिन साड़ी पहले से ही थोड़ी चमकदार होती है इसलिए आप  अपने लुक को बहुत ज़्यादा हैवी न रखें।

फ़्लोरल पेस्टल शिफ़ॉन साड़ी 

Ananya Pandey ने हाल ही में एक बेहद सुंदर फ्लोरल पेस्टल शिफॉन साड़ी में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री इतनी ख़ूबसूरत लग रही हैं कि फैंस भी उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। हल्की शिफॉन की साड़ी पर सुंदर फ़्लोरल डिज़ाइन इस साड़ी को और भी शानदार बना रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री का स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा रहा है। आप भी इस तीज पर अनन्या का ये लुक कॉपी कर सकती हैं। हमें भरोसा है कि इस ख़ूबसूरत लुक में लोगों का ध्यान आपकी ओर ज़रूर आकर्षित होगा।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026