---Advertisement---

Hariyali Teej Hairstyle: इस बार हरियाली तीज पर बनाएं ये खास हेयर स्टाइल, हर तरह के आउटफिट के लिए है परफेक्ट   

Hariyali Teej Hairstyle: 19 अगस्त को आने वाली तीज पर बनाएं बेहतरीन और ट्रेंडी हेयर स्टाइल। आपकी खूबसूरती में आएगी और भी चमक।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 10, 2023 2:21 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 5:24 अपराह्न

Hariyali Teej Hairstyle
Follow Us
---Advertisement---

Hariyali Teej Hairstyle: भारत में तीज का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल आने वाली 19 अगस्त को तीज का पर्व कई राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस त्योहार पर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस तीज के त्योहार पर महिलाएं खूब-सजती संवरती भी है। न केवल सुहागन महिलाएं बल्कि कुवांरी कन्याएं भी व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं और कुवांरी लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी लगाती है। घर के आंगन में झूला लगाकर लड़कियां झूला-झूलती हैं और नाच-गाना भी करती हैं। इस शुभ मौके पर महिलाएं अलग-अलग तरह के ट्रेंडी साड़ी और सूट पहना पसंद करती हैं। ट्रेंड़ी और स्टाइलिश कपड़ों के साथ-साथ बालों पर किस तरह का डिजाइन बनाया जाएं। इस बात को लेकर भी महिलाएं बहुत ही उलझन में रहती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि वह किस तरह के हेयर स्टाइल को बनाकर अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाए। अगर आप भी इस तरह की किसी परेशानी में उलझ हुए हैं, तो आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे बेहद खूबसूरत हेयर स्टाइल के बारे में बताया जाएगा जिसे आप इस बार की तीज में खुद से ही कम समय में ट्राई कर सकती हैं।

बन या जुड़ा करें ट्राई

इस बार आने वाली तीज पर आप साड़ी के साथ जुड़ा या बन भी बना सकती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से बन को हाई और लो स्टाइल में सेट कर सकती है। आप चाहें तो साड़ी या सूट के साथ मैसी जुड़ा भी ट्राई कर सकती है। इस तरह के स्टाइल का आजकल काफी ज्यादा प्रचलन है। आप इनको किसी भी तरह की साड़ी के साथ कैरी कर अपने लुक को फैशनेबल बना सकती हैं। आप इस बन को और भी क्लासी बनाने के लिए इसमें फूल और गजरा भी लगा सकती हैं।

बालों को दें कर्लस लुक

इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाना बहुत ही आसान होता है। इस स्टाइल को बनाने के लिए आप एक रात पहले ही अपने बालों को वॉश करके गीले बालों में उसकी हल्के हाथों से ब्रेड बना लें। अगले दिन उन ब्रेड को ओपन करें और आपका बेबी कर्लस हेयर स्टाइल तैयार हो जाएगा। इस पर आपको भूलकर भी कंघी नहीं करनी हैं।

बालों को रखें खुला

आप तीज वाले दिन अपने बालों को सिंपल ओपन भी कर सकते हैं। इसके लिए यदि आप चाहे तो बालों को स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट कर सकती हैं। इसके अलावा आप आगे के दोनों साइड से कुछ बालों को लेकर उन्हें रोल कर सकती हैं और उसे हेयर पिन की मदद से सेट कर सकती हैं। बालों को लंबे समय तक एक जैसा रखने के लिए आप उन पर हेयर स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026