---Advertisement---

Dream Girl 2: पूजा के किरदार में आयुष्मान को देख होश खो बैठेंगे आप, किलर लुक ने मचाई खलबली

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को हैरान करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं वह अपनी हर फिल्म में कुछ नया किरदार लेकर आते हैं। उनकी फिल्में वाकई काफी अलग होती है। अगर आप भी आयुष्मान खुराना को चाहते हैं तो उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल तो याद ही होगी। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 2:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 2:59 अपराह्न

Dream Girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को हैरान करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं वह अपनी हर फिल्म में कुछ नया किरदार लेकर आते हैं। उनकी फिल्में वाकई काफी अलग होती है। अगर आप भी आयुष्मान खुराना को चाहते हैं तो उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल तो याद ही होगी। इस फिल्म की लोकप्रियता के बाद एक बार फिर ‘ड्रीम गर्ल 2‘ को लेकर आयुष्मान बहुत जल्द आने वाले हैं और लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने लोगों की एक्साईटमेंट को देखते हुए आयुष्मान खुराना की फिल्म से नया पोस्टर जारी किया है। ऐसे में फिलहाल लोग काफी उत्साहित हैं।

नए पोस्टर में आयुष्मान को देख लोग हुए फिदा

इस नए पोस्टर की बात करें तो इसे देखने के बाद शायद फैंस की एक्साईटमेंट और बढ़ जाए। शिमरी ब्लू और मैरून लहंगे में आयुष्मान का फिगर देख शायद कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यह कोई मेल एक्टर है। वहीं आयुष्मान खुराना एक तरफ हाथ में लिपस्टिक लेकर व्हाइट शर्ट में फूल दे रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद शायद आप भी नहीं यकीन कर पाएंगे कि यह दोनों शख्स एक ही यानी आयुष्मान खुराना है। इस पोस्टर पर लिखा है, “अगस्त होगा मस्त सिनेमा में।” वहीं पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “यह तो सिर्फ पहली झलक है शीशे में दिखाई देने वाली तस्वीर से ज्यादा खूबसूरत है जो बाद में नजर आएगी।

आयुष्मान के साथ नजर आएंगे ये सितारे

गौरतलब है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह एक बार फिर लड़की के किरदार में लोगों के बीच तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। अपनी खूबसूरत आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली पूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों के बीच लोगों के बीच जादू चलाने आ रही है। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव और विजय राज जैसे कई स्टार दमखम दिखाने के लिए आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026