---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन ढह गया ‘दृश्यम 3’ का किला! इस एक गलती से इतिहास रचने से चूके मोहनलाल!

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार मोहन लाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। एक हफ्ते में फिल्म की हालत बेहद पतली हो गई है। इसी कारण बीते दिन ये फिल्म एक महारकिॉर्ड बनाने से चूक गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2026 12:16 अपराह्न

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: तमिल एक्टर मोहन लाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को 22 मई 2026 को रिलीज किया गया था। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी से ऑडियंस को काफी उम्मीद थी। यही कारण है कि, इस फिल्म ने पहले दिन 48 करोड़ से ज्यादा कमाई करके साउथ से लेकर बॉलीवुड को हिला दिया। लेकिन इसके बाद कमाई के आंकड़े लगातार गिरते चले गए।  हालत ऐसी हो गई कि,  रिलीज के आठवें दिन एक महारिकॉर्ड बनाने से चूक गई।  ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि, क्या ये सस्पेंस फिल्म इस बार वो असर नहीं कर पायी जो इसके पहले दो पार्ट ने किया था।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘दृश्यम 3’ ने बीते दिन रिलीज के आठवें दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन 3453 शोज से किया। जिसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 94.91 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही विदेशों में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 103 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। दृश्यम 3 का टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा है। मोहन लाल की ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 197.91 करोड़ रुपए कर चुकी है। फैंस को उम्मीद थी कि, बृहस्पतिवार को ये 200 करोड़ की कमाई करके महारिकॉर्ड बना लेगी। लेकिन चूक गई। मोहन लाल की इस फिल्म के गिरते कलेक्शन का कारण कुछ लोग सस्पेंस से भरा क्लाइमैक्स मान रहे हैं। उनका कहना है कि, ये दृश्यम 2 से ज्यादा बेहतर नहीं है। बेहरहाल फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ लेगी।  इस मूवी का बजट 100 करोड़ से ज्यादा है।  ये अपना बजट निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’  ने एक हफ्ते में बनाए कई महारिकॉर्ड

तमिल एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ भले ही 200 करोड़ के कलेक्शन से चूकी हो लेकिन इसने कई महारिकॉकर्ड बनाए हैं। मोहनलाल मलयालम सिनेमा के इकलौते ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी 4 फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। ओवरसीज में एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा करने वाली ये एक हिट फिल्म बन गई है। इसने ‘आदुजीवितम’ फिल्म के 180 करोड़ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन बिना हिंदी भाषा में रिलीज होकर पहले दिन 48 करोड़ से ज्यादा कमाई करके सभी को चौंका दिया था। ये फिल्म अभी सिर्फ मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। उसके बाद भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026