Ajay Devgn : बॉलीवुड का पावर कपल अजय देवगन और काजोल इन दिनों जश्न में डूबे हुए हैं। एक तरफ एक्टर की ‘दृश्यम 3‘ ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार करके बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई हुई है। तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी बीवी काजोल अपने परिजनों, रिश्तेदारों और फैंस के साथ नवरात्रि की खुशियां मना रही हैं। लेकिन इस बीच इन दोनों पर मुसीबत टूट पड़ी है। दरअसल, कपल के घर पर मुम्बई नगर निगम की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया और बंगले को तोड़ा गया है।
Ajay Devgn और काजोल के आलीशान घर को बीएमसी ने क्यों तोड़ा?
अजय देवगन का ये बंगला मुम्बई के जुहू की फेमस लोकेशन कोपल को ऑपरेटिंव हाउसिंग सोसाइटी में मौजदू है। ये बंगला 7802 स्कवायर में फैला हुआ है। इस पर एक्शन मुम्बई महानरपालिका ने लिया है। बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को कपल को नोटिस जारी करके बताया था कि, घर को सैलून बनाने का चल रहा काम रोका दिया जाए। लेकिन फिर भी काम चलता रहा, जिसके बाद बीएमसी ने कड़ा एक्शन लेकर बंगले के गैरकानूनी हिस्से को ही तोड़ दिया है। बीएमसी ने इस घर को हथौड़े की मदद से तोड़ा है। एक्टर पर आरोप है कि, वो बिना बीएमसी की परमिशन के घर में कॉमर्शियल बदलाव करवा रहे थे। जिसके कारण उन पर एक्शन सिया गया है।
अजय देवगन का बंगला किसके पास है?
जुहू में मौजूद अजय देवगन के जिस बंगले पर बीएमसी ने एक्शन लिया है। इसकी कीमत 60 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। अजय देवगन ने इसे कोविड के दौरान 47 करोड़ की कीमत में खरीदा था । खबरों की मानें तो अजय देवगन की मां ने इस घर को 5 साल की लीज पर फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून प्राइवेट लिमिटेड को दिया हुआ है। इसके बदले उन्होंने 11 करोड़ के आस-पास की कीमत ली है और हर महीने इसका 16 लाख रुपए किराया भी आता है। इस बंगले पर एक्शन इसीलिए लिया गया है कि, उसे घर से सैलून में बदला जा रहा है। कॉमर्शियली इस प्रोपर्टी का यूज नहीं हो सकती है। इसीलिए ये एक्शन लिया गया है। फिलहाल ये पूरा नुकसान लीज पर लेने वाली कंपनी को उठाना पड़ेगा।







