---Advertisement---

Dunki Review: रिलीज होते ही फैंस मना रहे इस तरह जश्न, पठान-जवान के बाद शाहरुख खान को लेकर फिर चढ़ा खुमार

Dunki Review: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' आखिरकार सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। हर तरफ उनका जलवा देखने को मिल रहा है। सिनेमाघर में ढोल नगाड़े और डांस की कई तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल भी हो रही है। डंकी रिलीज होते ही फैंस पटाखे और आतिशबाजियों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि साल की आखिरी फिल्म के जरिए भी किंग खान अपना जादू चलाने में कामयाब हुए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 21, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Dunki Review
Follow Us
---Advertisement---

Dunki Review: किंग खान के फैंस को मिल गया तोहफा जिसका लोग कर रहे थे बेसब्री से इंतजार। साल की तीसरी सुपरहिट फिल्म ‘डंकी‘ देने के लिए शाहरुख खान तैयार थे और अब यह सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फैंस को भी इस फिल्म से ढेर उम्मीद थी और कहने में दो राय नहीं है की रिलीज के बाद सिनेमा घरों में अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है। चार दोस्तों की यह कहानी लोगों को किस कदर पसंद आ रही है यह सोशल मीडिया सबूत है। जहां शाहरुख के नाम का परचम लहरा रहा है। पठान और जवान के बाद एक बार फिर डंकी से लोगों को दीवाना बनाने के लिए शाहरुख खान आ गए।

फिल्म को लेकर खुमार बयां

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें ढोल नगाड़े के साथ डंकी देखने के लिए लोग पहुंचे हैं। फैंस किस कदर इस फिल्म को लेकर क्रेजी हैं यह आप इस वीडियो में देख सकते हैं जहां ढोल नगाड़े पर फैंस डांस करते हुए डंकी देखने पहुंचे। अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म को लेकर अपना खुमार बयां कर रहे हैं। दूसरी तरफ आतिशबाजी और पटाखे जलाकर भी फैंस अपनी खुशी को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस हुए क्रेजी

दूसरी तरफ एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सिनेमा घरों में लोगों का पागलपन कुछ इस कदर देखने को मिला। फिल्म के लूट पूट गया गाने पर स्टेडियम बना सिनेमा हॉल का नजारा देखने लायक है। इस गाने पर फैंस न सिर्फ ठुमके लगाने लगे बल्कि गुनगुनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह शाहरुख खान को लेकर क्रेजीनेस को बयां करने के लिए काफी है।

सोशल मीडिया पर चला जादू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शाहरुख खान का दबदबा कायम है और हर हर तरफ किंग खान का जलवा देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इस फिल्म को इमोशनल बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि दोस्तों की यह सच्ची कहानी है जिसे हर किसी को एंजॉय करना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे ब्लॉकबस्टर कहा तो दूसरे ने कहा पठान और जवान से ज्यादा अच्छी यह फिल्म है। फिल्म को लेकर अलग-अलग कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

खास है यह फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5:55 पर सिंगल स्क्रीन पर थिएटर में रिलीज की गई। फिल्म को लेकर क्रेज इसलिए भी है क्योंकि इसकी टक्कर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होने वाली है जो मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। अगर ‘डंकी’ की बात करें तो शाहरुख खान के अपोजिट इसमें तापसी पन्नू नजर आ रही है। वहीं विक्की कौशल को देखने के बाद भी फैंस के बीच अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है।

https://twitter.com/filmy45539/status/1737641854890619118?s=20

कहा जा रहा है कि विक्की अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में जान डाल चुके हैं। वहीं बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चार दोस्तों मनु, सुक्खी, बग्गी और बली की कहानी है जो लंदन जाने के लिए कई सपने देखते हैं लेकिन अपने सपने तक पहुंचने के लिए उन्हें कितनी मुसीबत का सामना करना पड़ता है यही है फिल्म की कहानी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026