---Advertisement---

Dunki का टीजर लेकर जल्द आएंगे राजकुमार हिरानी! Shah Rukh Khan के फैंस को मिलेगा दिवाली पर खास गिफ्ट

Dunki : शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दिवाली के मौके पर फैंस को खास खास गिफ्ट मिलने वाली है और इस दिन शाहरुख खान धमाल करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है की दिवाली का यह त्यौहार किंग खान के फैंस के लिए खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 3:22 अपराह्न

SHAH RUKH KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: पिछले कुछ समय से शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सब के बीच वह एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह ‘जवान’ नहीं बल्कि ‘डंकी‘ है। जी हां, जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही ‘डंकी’ फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है लेकिन इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिलीज से पहले भी शाहरुख खान खास दिन पर जलवा दिखाने के लिए आ रहे हैं और यह वाकई फैंस के लिए खास है। इस नए अपडेट को सुनने के बाद शायद आप खुशी से उछल पड़ेंगे। आइए जानते हैं क्या है शाहरुख खान फैंस के लिए खास खबर।

डंकी का टीजर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड

उम्मीद जताई जा रही है कि ‘डंकी’ फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर करना में दिखने में कामयाब होगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो डंकी के मेकर्स बहुत जल्द इसका टीचर जारी करने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान दिवाली पर धमाका करते हुए नजर आएंगे और अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए डंकी का मजेदार टीज़र भी रिलीज करेंगे। वैसे अगर ऐसा होता है तो वाकई फैंस के लिए यह दिवाली काफी खास होने वाला है। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अलग और माइलस्टोन साबित हो सकती है।

‘टाइगर 3’ के साथ शाहरुख का बजेगा डंका

फेस्टिव सीजन को खास बनाना शाहरुख खान से बेहतर कौन जा सकता है। ऐसे में दिवाली पर पटाखे की धूम के बीच डंकी से जलवा दिखाने में भला शाहरुख खान कैसे पीछे रह सकते हैं। खास बात यह है कि दिवाली के आसपास ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ में कैमियो रोल में शाहरुख खान नजर आएंगे। ऐसे में इतना तो साफ है कि किंग खान दिवाली पर खूब धमाल मचा रहे हैं। फिलहाल राजकुमार हिरानी की तरफ से फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा तो नहीं की गई है। शाहरुख की फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026