---Advertisement---

Dunki vs Salaar: क्लैश को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े फैंस, कहा “‘डंकी’ अकेले ‘सालार’ की बैंड बजा देगी”

Dunki vs Salaar: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास कुछ समय से अपनी आगामी फ़िल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास स्टारर ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकता है। वहीं अब ‘सालार’ के ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 29, 2023 8:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dunki vs Salaar: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास कुछ समय से अपनी आगामी फ़िल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास स्टारर ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकता है। वहीं अब ‘सालार’ के मेकर्स ने इस क्लैश की आधिकारिक घोषणा कर दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हंगामा मच गया है। 

बॉक्स ऑफिस पर होगा Dunki vs Salaar

Prabhas की आगामी फ़िल्म ‘Salaar’ की रिलीज़ को लेकर काफी समय से कई क़यास लगाए जा रहा थे। वहीं आज, 29 सितंबर को फ़िल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। फ़िल्म के मेकर्स ने आज अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा “सालारः सीज़फायर 22 दिसंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।”आपको बता दें कि Shah Rukh Khan स्टारर ‘Dunki’ भी 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इसका मतलब है कि इस बार क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर Dunki vs Salaar का बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 

इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। एक ओर जहां शाहरुख़ के फैंस उनकी फ़िल्म ‘Dunki’ को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं प्रभास के फैन भी अपने चहेते अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। मगर बॉक्स ऑफिस पर होने वाले क्लैश से पहले दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ती दिख रही है। 

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छिड़ी बहस 

सोशल मीडिया पर छिड़ी ये बहस अब इतनी बड़ गई है कि दोनों के फैंस अपने-अपने चहेते स्टार की फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बताने में लगे हैं।

https://twitter.com/_SRKFansTrends/status/1706372373656842455

शाहरुख़ के एक फैन ने ट्वीट किया “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘डंकी’ – 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर डंकी के सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं सकती मॉनस्टर तथाकथित डायनासोर की असली जगह दिखाने जा रहा है।”

एक और शाहरुख़ फैंन ने ट्वीट किया “Dunki वह एस्टोरॉएड है जो लॉटरी से बने डायनासॉर का पूरा अस्तित्व मिटा देगा।” शाहरुख़ को एक और फैन ने ट्वीट किया “पहले पठान के डर से आदिपुरुष स्थगित हुई। फिर जवान के डर से सालार को स्थगित कर दिया। अब लॉटरी डिज़ास्टर स्टार डंकी के फ्रेम से ध्यान आकर्षित करना चाहता है। अगर टकराव हुआ तो ‘डंकी’ ‘सालार’ की बैंड बजा देगी सिंगल हैंडली।”

वहीं प्रभास के एक फैन ने कमेंट किया “प्रभास धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।”

एक और फैन ने ट्वीट किया “सालार का दूसरा भाग भी है, इसलिए पहले भाग को बड़ी सफलता दिलाने का दबाव अधिक है। इसके बावजूद वह डंकी के खिलाफ रिलीज़ करने का जोखिम उठा रहे हैं, जिसका मतलब है कि नील अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।”

फैंस के बीच की यह बहस देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों ही फ़िल्मों को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। अब देखना यह है कि क्रिसमस के मौक़े पर किसकी फ़िल्म धमाकेदार कमाई करके बॉक्स ऑफिस को रौशन करती है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment