---Advertisement---

Durand Cup 2023: खास अंदाज में मैच में शामिल हुए विक्की कौशल, मैदान से झलकियां शेयर कर दिखाया जज्बा

Durand Cup 2023: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान मैच में शामिल हुए। इसमें से खास झलक शेयर कर विक्की ने फैंस को खास ट्रीट दी है और लोग इसे देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इस मैच के लिए विक्की पिछले कुछ समय से काफी एक्साइड थे क्योंकि वह मैच के एंथम सॉन्ग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 2:11 अपराह्न

VICKY KAUSHAL
Follow Us
---Advertisement---

Durand Cup 2023: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान मैच में शामिल हुए। इसमें से खास झलक शेयर कर विक्की ने फैंस को खास ट्रीट दी है और लोग इसे देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इस मैच के लिए विक्की पिछले कुछ समय से काफी एक्साइड थे क्योंकि वह मैच के एंथम सॉन्ग ‘भिड़े‘ में नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने मैदान से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसने उन्हें सम्मानित किया गया है। विक्की कौशल जहां एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं वही पर्सनल जिंदगी को भी काफी एंजॉय कर रहे हैं।

कूल लुक में दिखे विक्की

जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट के ऊपर ब्लैक डेनिम जैकेट को कैरी करते हुए नजर आए हैं। वहीं मैदान के बीच विक्की पोज देते हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस लुक को देख फैंस घायल हो गए हैं और कहने में दो राय नहीं है कि अपनी स्मार्टनेस से वह हर बार लोगों के दिलों को घायल करने में कामयाब होते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विक्की को अवार्ड भी दिया जा रहा है और उन्हें सम्मानित किया गया है। इस मैच को लेकर पिछले कुछ समय से फैंस भी काफी एक्साइटेड थे।

महान विरासत से जुड़कर महसूस कर रहा सम्मानित

तस्वीरों को शेयर करते विक्की ने लिखा, “कोलकाता में 132वें डूरंड कप में प्रतिष्ठित डर्बी मैच- ईस्ट बंगाल एफसी बनाम मोहन बागान एसजी देखना कितना शानदार अनुभव है! यह भारतीय सेना द्वारा आयोजित एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना टूर्नामेंट है। विजेता टीमों को ट्रॉफियां सौंपने के लिए वित्त मंत्री सैम मानेकशॉ स्वयं कई वर्षों तक इस आयोजन की शोभा बढ़ा चुके हैं। इतनी महान विरासत से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

इस फिल्म में दिखेंगे विक्की

गौरतलब है कि यह मैच विक्की के लिए कई मायनों में काफी खास भी है। दरअसल विक्की बहुत जल्द ‘सेम बहादुर‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आने वाली है। एक्टर को आखिरी बार सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026