---Advertisement---

Durga Ashtami: जाह्नवी की साड़ी तो रश्मिका की अनारकली ने लूटी लाइमलाईट, इन हसीनाओं ने भी दिखाया फैशन का जलवा

Durga Ashtami: दुर्गा अष्टमी के मौके पर बॉलीवुड की कई दीवाएं स्पॉट हुई और इस दौरान उनके ट्रेडिशनल अंदाज़ ने लोगों का दिल जीत लिया। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर जाह्नवी कपूर तक चर्चा में है। यह बात सच है कि देसी वाइब्स देकर ये हसीनाएं लाइमलाइट में आ गई है। फैंस उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 4:50 अपराह्न

Durga Ashtami
Follow Us
---Advertisement---

Durga Ashtami: जाह्नवी कपूर एक रियल फैशन स्टार है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनका लेटेस्ट लुक देखने के बाद आप भी यही कहेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर जाह्नवी के अलावा कई हसीना काफी चर्चा में है और वह कोई और नहीं बल्कि नेशनल रश्मिका मंडाना है। जी हां, दुर्गा अष्टमी के मौके पर सोशल मीडिया पर उनका लुक काफी चर्चा में है जिसमें वह एयरपोर्ट पर एथनिक वाइब्स देती हुई नजर आई। दुर्गा अष्टमी के मौके पर बॉलीवुड की कई दीवाएं नजर आई और उनका ट्रेडिशनल अंदाज देखने लायक है। सोशल मीडिया पर ये हसीनाएं लाइमलाइट में आ गई है।

जाह्नवी का पिंक साड़ी

जहां तक जाह्नवी कपूर की बात करें तो दुर्गा अष्टमी के मौके पर वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। मिली जानकारी के मुताबिक वह कोच्चि के लिए निकली है। इस दौरान एक्ट्रेस लाइट पिंक और सिल्वर बॉर्डर सिल्क साड़ी में स्पॉट हुई है। एक्ट्रेस ने सिल्वर ब्लाउज के साथ इस लुक को कंप्लीट किया वहीं माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाकर जाह्नवी एथेनिक वाइब्स देती हुई नजर आई।।

रश्मिका का देसी लुक

रश्मिका का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस इस दौरान गोल्डन अनारकली सूट और दुपट्टे को स्टाइल करती हुई दिखाई दी। सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और माथे पर बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। पैपराजी से रश्मिका जिस अंदाज में मिलती है वह काबिले तारीफ है।

रेड साड़ी में शिल्पा

दुर्गा पूजा का खुमार शिल्पा शेट्टी पर भी देखने को मिला है।एक्ट्रेस इस दौरान रेड रेडीमेड साड़ी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव ब्लाउज और स्लिक हेयरस्टाइल में कातिलाना नजर आ रही है।

नियॉन का फैशन

दुर्गा अष्टमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने बेटे युग के साथ नजर आ रही है। जहां काजोल सिल्वर शिमरी ब्लाउज को नियॉन कलर की साड़ी के साथ स्टाइल कर रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंपल इयररिंग्स अपने लुक को खास टच देती नजर आई।

जया बच्चन का लुक

जया बच्चन को भी दुर्गा अष्टमी के मौके पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह रेड और ऑरेंज साड़ी को डायमंड नेकलेस से स्टाइल करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026