---Advertisement---

Eid ul Adha 2024: टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान ने इस तरह फैंस से कहा ‘ईद मुबारक’, SRK की झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़

Eid ul Adha 2024: शाहरुख खान और सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे फैंस से ईद मुबारक कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 2:57 अपराह्न

Eid ul Adha 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid ul Adha 2024: किसी भी त्यौहार का जश्न बॉलीवुड एक्टर्स की बधाई के बिना फैंस पूरा नहीं मानते हैं और ऐसे में लोगों की नजरें हमेशा सलमान खान और शाहरुख खान पर होती है। ऐसे में बकरीद के खास मौके पर सलमान खान ने फैंस को अलग अंदाज में बधाई दी है और वह इस दौरान लोगों से रूबरू होते हुए नजर आए। खास बात है कि सलमान के अलावा बॉलीवुड फैंस को शाहरुख खान भी ईद मुबारक देते हुए नजर आए और पठान एक्टर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

इस तरह फैंस से मिले सलमान

सलमान खान अपने घर के बालकनी में जाकर लोगों को खास अंदाज में विश करते हुए नजर आए और इस दौरान उन्होंने व्हाइट कुर्ते को स्टाइल किया था। उन्होंने लोगों को सैल्यूट किया और धन्यवाद देते हुए नजर आए वही हाथ उठाकर फैंस को ईद मुबारक कहते हुए दिखे। लोगों से खास अंदाज में रूबरू हुए। खास बात यह है कि इस दौरान उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे थे और टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान दबंग अंदाज से छा गए।

इस तरह SRK हुए लोगों से मुखातिब

वही ईद के मौके पर शाहरुख खान भी अपने चाहने वालों से खास अंदाज में मुखातिब हुए। उनके घर मन्नत के नीचे फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं शाहरूख अपने बेटे अबराम के साथ फैंस मुलाकात करते हुए नजर आए। व्हाइट कलर के पठानी कुर्ते में शाहरुख बालकनी पर चढ़कर सिग्नेचर पोज से लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह अंदाज सुर्खियों में है। वह फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए भी दिखाई दिए।

इंडस्ट्री में खूब चर्चा में हैं दोनों खान

फिलहाल दोनों सुपरस्टार का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट कर दी है जो ईद 2025 पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026