---Advertisement---

Elvish Yadav के लिए 9-9 घंटे बैठी रहती थी जबरा फैन, जब लाफ्टर शेफ्स 3 में मिला हग तो बयां कर गई दिल की बात

Elvish Yadav: एल्विश यादव से एक मुलाकात के लिए 9 घंटे तक बैठी रही थी फैन लेकिन जब मिला हग तो सोशल मीडिया पर बयान किया हाल ए दिल। वीडियो चर्चा में है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2026 1:35 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से चाहती है और उनकी एक झलक मात्र देखने के लिए उनके चाहने वाले बेचैन रहते हैं। हालांकि इस सबके बीच यूट्यूबर फिलहाल लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं जहां वह फैंस को एंटरटेन करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। यहां भी उनका बोलबाला है और एक महिला फैन ने एल्विश यादव के साथ अपनी मुलाकात को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। जबरा फैन सिर्फ एल्विश से मिलने के लिए 9 घंटे तक बैठी रहती थी और जब मुलाकात हुई तो अपने दिल के जज्बात बयां करती नजर आई।

Elvish Yadav संग खास पल को टीवी पर देख रो पड़ी फैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hitanshi Jain (@hitanshiii25)

जहां तक एल्विश यादव के इस क्लिप को फैन ने इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए कहा कि “मुझे अभी भी इस पर यकीन नहीं हो रहा वह हग सच में एपिसोड में आ गया। दो एपिसोड तक उम्मीद करने और फिर उम्मीद छोड़ने के बाद क्योंकि इसे पहले काट दिया गया था। मैंने सच में यह एपिसोड बिना किसी उम्मीद के देखा और जब यह स्क्रीन पर आया तो मैं रो पड़ी। वहां 9 घंटे बैठकर चीयर्स करते हुए फ्लर्ट करते हुए उसे एलू एलू बुलाते हुए। बस यह चाहना कि वह मुझे नोटिस करें। यह पल मेरे लिए सब कुछ था। भारती मैम और अर्जुन का बहुत-बहुत धन्यवाद इसे एक यादगार पल बना दिया लाफ्टर शेफ्स का।”

फैन ने एल्विश यादव संग मुलाकात को बताया यादगार

लाफ्टर शेफ्स 3 को लेकर फैन इतने पर ही नहीं रुकी और उन्होंने आगे कहा कि आखिर में मैं तुमसे प्यार करती हूं एल्विश यादव इंतजार सच में इसके लायक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारती सिंह यह कहती हुई नजर आती है कि अंतिम में इसे हग करते हुए जाना एल्विश लेकिन अर्जुन बिजलानी ठीक उसी समय उस गर्ल फैन को एल्विश के हग करवाते नजर आते हैं। अब इसका जिक्र फैन ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के सामने किया। लोग इस वीडियो को देखकर एक बार फिर एल्विश के मुरीद हो चुके हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026