---Advertisement---

‘सिस्टम हैंग हो गया…’ सुनने के बाद कैमरा पर्सन से बिफरे Elvish Yadav के फैंस, Bigg Boss OTT 2 विनर ने इस तरह करवाया पैच अप

Elvish Yadav: एल्विश यादव का अंदाज हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है और वह अपने फैंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप एक बार फिर उनके फैन हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 1:23 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। यह सच है कि यूट्यूबर की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। वहीं अगर एल्विश की बात होती है तो उनके बेबाक अंदाज को कैसे भूल सकते हैं। वह कुछ भी बोलने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में एल्विश यादव ने कैमरा पर्सन के साथ कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसका वीडियो (Elvish Yadav Video) तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

क्या है Elvish Yadav का यह पूरा मामला

इस वीडियो में कैमरा पर्सन से एल्विश कुछ कबूलनामा करवाते नजर आ रहे हैं। कैमरा पर्सन कहते हुए नजर आ रहा है कि मैंने एक स्टोरी डाला था। मैंने इसे अच्छे तरीके से लिखा था कि सिस्टम हैंग हो गया लेकिन कुछ लोगों ने इसे नेगेटिव तरीके से लिया। अच्छा चीज डाला था बुरा हो गया। मैंने उसे तरीके में लिखा था कि सिस्टम हैंग हो गया लेकिन कुछ पब्लिक ने उसे उल्टा ले लिया। वहीं कैमरा पर्सन आगे यह कहते हुए नजर आते हैं कि एल्विश आर्मी आई लव यू भाई हमारे साथ हैं। इस दौरान एल्विस हंसते हुए नजर आते हैं।

Elvish Yadav वीडियो को देख लोग ले रहे मजे

Viral Bhayani ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एल्विश यादव और छोटू पैच अप। छोटू ने सभी चीजों को क्लियर किया।” वहीं इस वीडियो के कमेंट में लोग खूब मजे ले रहे हैं और एक यूजर ने लिखा छोटू डर गया तो दूसरे ने कहा बच्चा डर गया। एक ने कहा छोटू का सिस्टम हैंग हो गया।

Elvish Yadav का सिस्टम लगातार चर्चा में

बिग बॉस में आने के बाद से एल्विश यादव और उनका सिस्टम काफी चर्चा में है। लोग उन्हें किस कदर प्यार दे रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। एल्विश अपने फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और उनका वन लाइनर से लेकर उनका अंदाज तक हमेशा चर्चा में रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026