---Advertisement---

Elvish Yadav: अब Shehnaaz Gill के शो का सिस्टम हैंग करेंगे बिग बॉस विनर, तस्वीरें देख फैंस हुए उत्साहित

Elvish Yadav आजकल अपने व्लॉग्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा में है। वहीं हाल ही में उन्हें Shehnaaz Gill के टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद् शहनाज़ गिल’ में देखा गया है जहां वह अभिनेत्री के साथ मस्ती मज़ाक़ करते नज़र आ रहा हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 9, 2023 1:18 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव की पॉपुलैरिटी बीतते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। पहले उन्होंने बिग बॉस OTT सीज़न 2 जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद वह शो की दूसरी कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ लिंकअप को लेकर खबरों में बने हुए थे। वहीं अब एल्विश यादव हाल ही में पंजाब के कैटरीना कहे जाने वाली बिग बॉस 13 फ़ेम शहनाज़ गिल के टॉक शो में नज़र आए हैं। 

Shehnaaz Gill के ‘देसी वाइब्स’ में नज़र आएंगे Elvish Yadav

दरअसल शुक्रवार को Elvish Yadav का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेत्रीशहनाज़ गिल के चैट शो ‘देसी वाइब्स विद् शहनाज़ गिल’ में नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज़ एक नीले रंग के क्रॉप टॉप और ब्लैक वाइड लेग पैंट पहने नज़र आ रही हैं। वहीं एल्विश ने इस शो के लिए सफेद टी-शर्ट, नीली डेनिम जीन्स और लैदर जैकेट पहने दिख रहे हैं। इसके साथ ही शहनाज़ के टॉक शो की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ऐसा लग रहा है जैसे शहनाज़ और एल्विश मजेदार बातचीत में व्यस्त हैं। 

फैंस हुए उत्साहित 

Elvish Yadav और Shehnaaz Gill को एक साथ एक शो में देखकर उनके फ़ैन्स बहुत ख़ुश हैं। एक यूज़र ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “एल्विश को आगामी म्यूज़िक वीडियो और मेरी रानी तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “सिस्टम के साथ शहनाज़ वाह।” तीसरे यूज़र ने लिखा “वाह एल्विश शहनाज़ इस एपिसोड के लिए उत्साहित हैं DesiVibeswithSheहानाज़गिल

इन प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगे Shehnaaz Gill और Elvish Yadav

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Shehnaaz Gill को हाल ही में सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही रिया कपूर के पति करण बुलानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी तरफ़ Elvish Yadav भी जल्द ही एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएंगे। यह कब रिलीज़ होगा और इसके टाइटल को लेकर एल्विश ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026