---Advertisement---

हम फाड़ देंगे एक तरफा सिस्टम! विवादों के बीच Roadies में सूनामी मचाने आ रहे बिग बॉस विनर Elvish Yadav, देखें प्रोमो

Elvish Yadav: रोडीज में चलेगा एल्विश यादव का सिक्का, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल और आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जिसकी वजह से चर्चा में आए एल्विश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2024 6:12 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav:  बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर फैंस का क्रेज किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं इस सबके बीच लोगों को एक तोहफा मिला है क्योंकि एल्विश बहुत जल्द एमटीवी रोडीज (Roadies) में सिस्टम को हैंग करने के लिए आ रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस शो के लिए ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। चौथे गैंग लीडर के तौर पर राव साहब का धमाका देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में।

Elvish Yadav राव साहब का सिक्का अब हर शहर में

https://twitter.com/MTVIndia/status/1843932435240591427

एमटीवी रोडीज ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लोगों की बेताबी बढ़ा दी है। इसके कैप्शन में लिखा है, “राव साहब का सिक्का अब हर शहर में बजेगा और सिस्टम होगा हैंग। गैंग लीडर एल्विश यादव। इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी गई है कि रोडीज के लिए दिल्ली में ऑडिशन 13 अक्टूबर, चंडीगढ़ में 15 अक्टूबर और हैदराबाद में 18 अक्टूबर के साथ पुणे में 20 अक्टूबर को है।

Elvish Yadav को फैन ने कहा ‘किंग ऑफ रियलिटी शो’

प्रोमो को देख एक यूजर ने कहा, “एल्विश यादव रॉक्स।” तो दूसरे ने कहा गैंग लीडर के तौर पर देखना एक्साइटिंग है। एक यूजर का कहना है कि अब होगा धमाका तो दूसरे यूजर ने लिखा इसका तो कब से इंतजार था। एक ने कहा किंग ऑफ रियलिटी शो एल्विश यादव।

Elvish Yadav ने दी वार्निंग

इस प्रोमो में एलविश यादव यह कहते हुए नजर आते हैं, “हम फाड़ देंगे एक तरफ सिस्टम चाहे डबल क्रॉस हो चाहे ट्रिपल क्रॉस एक साइड हटा क्योंकि गैंग एल्विश आ रही है।” इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आए।

लगातार विवाद के बाद भी Elvish Yadav का जलवा

बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश लगातार विवादों में हैं और रेव पार्टी से लेकर सांपों के जहर की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उनका नाम सामने आया लेकिन इस सब के बावजूद फैंस की दीवानगी उनके लिए लगातार बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026