---Advertisement---

Elvish Yadav ने अनुराग डोभाल को लेकर कहा ‘पर्सनल में नहीं घुसता’, आत्महत्या की कोशिश पर भड़के रजत दलाल ने लगाई वाट

Elvish Yadav: अनुराग डोभाल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एल्विश यादव रजत दलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर बिग बॉस 17 फेम को किससे सपोर्ट मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2026 2:11 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस 17 में नजर आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश कर लोगों को हैरान कर दिया है जहां कुछ लोग सपोर्ट में खड़े हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें लेकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ एल्विश यादव ने पर्सनल लाइफ में दखलंदाजी से मना करते हुए पोस्ट किया तो वहीं रजत दलाल ने एक वीडियो जारी करते हुए अनुराग डोभाल के कृत्य को समर्थन देने से मना करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं क्यों एल्विश यादव के साथ रजत चर्चा में आ गए हैं।

Elvish Yadav ने किया इस तरह अनुराग डोभाल का सपोर्ट

एल्विश यादव के साथ उनके पॉडकास्ट में नजर आने वाले अनुराग डोभाल को लेकर उन्होंने एक पर लिखा, “वैसे तो मैं किसी के पर्सनल मैटर या फैमिली मैटर में नहीं बोलता लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है मुझे आशा है कि जल्दी ठीक हो जाए जल्दी से ठीक हो जाओ अनुराग भाई।”

अनुराग डोभाल के लिए क्या बोले रजत दलाल

दरअसल अनुराग डोभाल के आत्महत्या के मामले पर बात करते हुए रजत दलाल ने इसे लेकर जो कहा वह चर्चा में है। उन्होंने कहा, “मैं तो सपोर्ट नहीं करता सबके अपने 10 तरह के ओपिनियन है मेरे को नहीं पता कौन सही है कौन गलत है। उसके घर में क्या चल रहा है मेरे को उससे लेना-देना नहीं है पर मेरे को इतनी चीज पता है किसके घर में दिक्कत नहीं है इतना कौन सा इंसान टूट जाता है कि लोग अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए चल देते हैं जो भी दिक्कत आ रही है उसका सामना करो। किसके साथ दिक्कत नहीं आती है कोई जुए में हारता है किसी का दिल टूटता है। तुम्हारे पास इतने फैंस है उन्हें आप क्या बता रहे हैं कि कमजोर पड़ जाओ मर जाओ।” एल्विश यादव के सपोर्ट के बीच रजत दलाल का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अनुराग डोभाल ने इंस्टा लाइव पर फैंस को किया भयभीत

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने बीते दिन इंस्टा लाइव पर अगर कहा अगले जन्म में तो प्यार दे देना मम्मी लोग ही नहीं बचे हैं। अब किसे कॉल करूं। चलो आखिरी ड्राइव पर चलते हैं और ऐसा कहने के बाद उन्होंने फॉर्चून को 220 की रफ्तार पर क्रैश कर चर्चा में आ गए। इस दौरान उन्हें आईसीयू में बताया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 9, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026

Thyroid

मार्च 9, 2026

Nishant Kumar

मार्च 9, 2026