---Advertisement---

‘चाचा विधायक है’! Prince Narula-Yuvika Chaudhary की नन्ही परी के जन्म पर जश्न मनाते दिखे Elvish Yadav, देखें Roadies गैंग लीडर की मस्ती

Elvish Yadav: एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रिंस नरूला की बेटी के जन्म के मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं क्यों प्रिंस ने कहा चाचा विधायक हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2024 3:16 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: करवा चौथ के मौके पर  प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी के घर नन्ही परी आई है। युविका ने बेटी को जन्म दिया और निश्चित तौर पर यह कपल के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और इस लिस्ट में रोडीज (Roadies) के गैंग लीडर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम भी शुमार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ प्रिंस और युविका की नन्ही परी की तस्वीर चर्चा में है तो दूसरी तरफ चाचा विधायक बने एल्विश यादव। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Prince Narula-Yuvika Chaudhary की बेटी के चाचा विधायक हैं Elvish Yadav

इस रील की बात करें तो प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी के जन्म के मौके पर एल्विश यादव खुशी मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह मिठाई खा रहे हैं और कहते हैं कि “प्रिंस भाई आपको भी मुंह मीठा और हमें भी।” और एल्विश बाकी के लोगों को मिठाई बांटते हैं। वही उनके साथ खड़े शख्स कहते हुए नजर आ रहे हैं कि प्रिंस भाई को बेटी हुई है और चाचा विधायक हैं।

Elvish Yadav को लेकर Prince Narula ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कैप्शन पर लिखा, “चाचा विधायक है। लव यू मेरे भाई एल्विश यादव।” वहीं एल्विश यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनके भाईचारे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाईचारा ऑन टॉप तो दूसरे ने कहा एल्विश कहीं भी समा बांध देता है तो एक यूजर ने कहा आप दिल जीत लेते हैं बार-बार।

चर्चा में बने रहते हैं Elvish Yadav और Prince Narula-Yuvika Chaudhary

गौरतलब है कि हाल ही में Roadies के गैंग लीडर के तौर पर एल्विश यादव ने ज्वाइन किया है तो दूसरी तरफ युविका और प्रिंस ने अपनी बेटी की झलक एक इमोजी के जरिए लोगों को दिखाई है। कपल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026