---Advertisement---

क्या बिग बॉस के बाद खत्म हुआ भाईचारा! Elvish Yadav ने बताई ‘फुकरा इंसान’ से ना मिलने की सच्चाई

Elvish Yadav: पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एल्विश यादव का खूब जलवा देखने को मिला था। हालांकि अब शो खत्म हो गया है लेकिन फैंस के बीच इसका खुमार लगातार बरकरार है। जहां एक तरफ शो के विनर बनकर एल्विश यादव काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 5:02 अपराह्न

elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एल्विश यादव का खूब जलवा देखने को मिला था। हालांकि अब शो खत्म हो गया है लेकिन फैंस के बीच इसका खुमार लगातार बरकरार है। जहां एक तरफ शो के विनर बनकर एल्विश यादव काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक और एल्विश के बीच अब कुछ ठीक नहीं है और भाई चारा खत्म हो गया है। लव हेट रिलेशनशिप को मिल रहे कमेंट पर अब खुद एल्विश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस बारे में सच्चाई बताई है। हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अभिषेक से ना मिलने के पीछे की वास्तविकता बताकर नेगेटिव चीजें ना फैलाने की गुजारिश की है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

भाईचारे को लेकर एल्विश ने कहीं यह बात

इस वीडियो में अभिषेक और उनकी दोस्ती पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर एल्विश यादव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर अभिषेक और मेरी दोस्ती को लेकर बहुत कुछ कहा जा रहा है। जैसे कि हम दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते। कभी मेरी तो कभी अभिषेक की बुराई हो रही है कि अब हमारा भाई चारा खत्म हो गया है। मैं एक बात साफ-साफ बोल देता हूं कि ऐसा कुछ नहीं है।”

दिल्ली में होगी एल्विश और अभिषेक की मुलाकात

एल्विश ने आगे कहा, “कई लोग यह चीज प्वाइंट आउट कर रहे हैं कि सब लोग अभिषेक से मिलने गए लेकिन मैं क्यों नहीं गया। आपने देखा होगा होगा कि मैं इस चारदीवारी में बंद हूं। अपनी मर्जी से तो मैं बंद रहूंगा नहीं क्योंकि जहां से मैं आया हूं वहां खुद बोला गया है कि इस तरह रहने के लिए। सिक्योरिटी रीजन की वजह से बिग बॉस वालों ने ही मुझे इधर रखा हुआ है और मैंने कुछ देर पहले ही अभिषेक भाई से बात की थी और यहां से जाने के बाद मैं उनसे मिलूंगा क्योंकि वह दिल्ली चला गया है तो हम दिल्ली में ही मिलेंगे।”

फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

गौरतलब है कि अभिषेक को डेंगू की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से अब उनकी छुट्टी हो गई है और वह वापस दिल्ली लौट चुके हैं। वहीं एल्विश यादव को मुंबई में ही रुकना पड़ा था जहां से वह वापस जा रहे हैं। फैंस की बढ़ती डिमांड और बिग बॉस के सिक्योरिटी की वजह से एल्विश को यहां रोका गया था और इसी वजह से वह अभिषेक से नहीं मिल सके। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि कब दो दिग्गज यूट्यूबर्स की मुलाकात होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Periods

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026