---Advertisement---

‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन के पीछे की सच्चाई को किया उजागर! कहा- ‘लाशें लटकी थी, रेप हो रहे…’

Kangana Ranaut: इमरजेंसी रिलीज से पहले एक बार फिर बेबाक बयान देकर मुसीबत में फंसी कंगना रनौत, किसान आंदोलन को लेकर कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2024 5:20 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बहुत जल्द ‘इमरजेंसी’ फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में धमाल मचाने वाली कंगना रनौत अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में भाजपा नेता एक बार फिर बेबाक हुई है और इस बार उनके निशाने पर है किसान आंदोलन जिसे लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है। बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना की टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह गई ऐक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद। उन्होंने अपने बयान में कहा कि किसान आंदोलन एक लंबी प्लानिंग थी। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

किसानों की थी लंबी प्लानिंग

दरअसल इस इंटरव्यू में कंगना रनौत यह कहती हुई नजर आती है कि जो बांग्लादेश में हुआ वह यहां होते हुए भी देर नहीं लगती। अगर हमारे शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होते यहां पर जो फार्मर प्रोटेस्ट हुआ वहां लाशें लटकी हुई थी रेप हो रहे थे और जब किसानों के हितकारी बिल वापस लिए गए तो पूरा देश चौक गया था। वह किसान आज भी वहां पर हैं। उन्होंने कभी सोचा ही नहीं होगा कि बिल वापस होगा वह बांग्लादेश की तरह बहुत लंबी प्लानिंग पर थे।”

विदेशी शक्तियां कर रही यहां काम

कंगना इतने पर ही नहीं रुकती है और वह कहती हैं कि “इस तरह के षड्यंत्र क्या आपको लगता है कि किसान करते हैं नहीं चीन अमेरिका इस इस तरह के जो विदेशी शक्तियां है वह यहां काम कर रही है और ये फिल्मी लोग हैं। इन्हें लगता है इनकी दुकान चलती रहेगी देश चाहे जाए भाड़ में। ऐसा नहीं होता है देश अगर भाड़ में जाएगा तो आप भी साथ में भाड़ में जाएंगे। यह बात उन्हें हमेशा याद दिलानी होगी।”

मुखर स्वभाव को लेकर चर्चा में रहती है Kangana Ranaut

कंगना रनौत अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती है और ऐसे में एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बता दें कि उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसे लेकर काफी विवाद जारी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी जैसे सितारे भी दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026