---Advertisement---

Karan और Drisha को Esha Deol ने दी खास अंदाज में बधाई, आखिर क्यों शादी और फंक्शन से रही गायब

Esha Deol: 18 जून को सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल और दृशा आचार्य की शादी हुई। करण ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दृशा को अपनी दुल्हनिया बनाया और दोनों की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जहां एक तरफ फैंस और सेलेब्स लगातार न्यूली वेड कपल को बधाइयां ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 11:56 पूर्वाह्न

esha deol
Follow Us
---Advertisement---

Esha Deol: 18 जून को सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल और दृशा आचार्य की शादी हुई। करण ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दृशा को अपनी दुल्हनिया बनाया और दोनों की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जहां एक तरफ फैंस और सेलेब्स लगातार न्यूली वेड कपल को बधाइयां दे रहे हैं। वहीं लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर क्यों फंक्शन से हेमा मालिनी और उनकी बेटी गायब हैं। लोगों को इंतजार था कि ईशा देओल और अहाना देओल कपल को विश करें। वहीं अब ईशा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने भाई के बेटे को शादी की शुभकामनाएं देती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

ईशा देओल ने लिखा खास नोट

पहले यह खबर आई थी कि करण और दिशा की शादी में हेमा मालिनी भले ही नजर ना आए लेकिन उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना अपने पति के साथ शिरकत करेंगी। लोगों को इस बात का इंतजार भी था हालांकि इस फंक्शन में दोनों में से कोई नजर नहीं आई। सोशल मीडिया पर इस बारे में बात होने लगी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कपल को बधाई दी है। ईशा ने नोट लिखा है। उन्होंने कहा, “करण और दिशा आपको बधाई हो। आप हमेशा साथ रहें और खुश रहें। आपको बहुत सारा प्यार।”

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

धर्मेंद्र के पहले परिवार से दूर रहती हैं हेमा

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। उस समय वह इंडस्ट्री में नहीं थे और इस शादी से उन्हें 4 बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल। वहीं बॉलीवुड में आने के बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी कर ली। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और उन्होंने सारी बंदिशों को तोड़ते हुए एक हो गए। इस शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल। हेमा मालिनी शादी के बाद अपने पति के पहले परिवार से दूर नजर आई। उनका कहना है कि वह उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहती हैं। इतना ही नहीं दोनों परिवार एक दूसरे के फंक्शंस में भी दिखाई नहीं देते हैं। शायद इसी वजह से करण की शादी में हेमा मालिनी तो नहीं ही दिखी और उनकी बेटियां भी नजर नहीं आई।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026