---Advertisement---

नई संसद में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में आईं Esha Gupta, कहा “महिलाओं की आवाज़ बनेगा विधेयक”

Esha Gupta और Kangana Ranaut को नए संसद की पहली कार्रवाही के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सदन में महिला आरक्षण बिल पारित किया गया जिसकी दोनों अभिनेत्रियों ने तारीफ़ की है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 19, 2023 9:46 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Esha Gupta: आज 19 सितंबर 2023 को नई संसद में सदन की पहली कार्यवाही हुई। इस दौरान संसद की कार्यवाही देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता और कंगना रनौत को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी में संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है। वहीं बिल के पेश होने के बाद ईशा और कंगना ने इसकी जमकर तारीफ़ की। इसी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Esha Gupta ने की ‘महिला आरक्षण बिल’ की तारीफ

मंगलवार को नई संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री Esha Gupta भी वहां मौजूदगी रहीं। वहीं संसद की कार्यवाही पूरी होने के बाद अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बिल महिलाओं की आवाज़ बनेगा। उन्होंने कहा “यह जो नए संसद की पहली कार्यवाही में बिल पास किया गया है, इससे दिखता है कि देश में कितनी प्रगति होगी। क्योंकि हमें लगता है कि हमें औरतों की आवाज़ सुनी होगी! हमें कितनी दिक्कते हैं ये हम समझते हैं। यह बिल पास करने से यह फ़ायदा होगा कि एक औरत दूसरी औरत को साथ में उठा सकती है, महिला शक्ति के ऊपर है ये बिल। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए पहले से ही इतना कुछ कर रहे हैं। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ भी उन्हीं में से एक है।” 

इस बीच ईशा और कंगना ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात भी की। उनकी इस मुलाक़ात की एक तस्वीर ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें इन तीनों के साथ भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा “ नई संसद, नई सोच, नया दौर, नया भारत! आज संसद भवन में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। महिला उत्थान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।”

Kangana Ranaut ने बिल को बताया ऐतिहासिक

Esha Gupta के साथ-साथ बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut भी नई संसद की पहली कार्रवाही के दौरान मौजूद रहीं। उन्होंने भी महिला आरक्षण बिल की तारीफ़ करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह नया संसद अमृतकाल का प्रतीक है। इतने महत्वपूर्ण दिन पर बीजेपी किसी भी मुद्दे या किसी भी बिल पर बोल सकती थी, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चुना। यह उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। हमारा देश सक्षम हाथों में है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026