---Advertisement---

Extraction 2 के टीजर में छाए क्रिस हेम्सवर्थ, एक्शन पैक अवतार में उड़ाए सबके होश

Extraction 2: टीजर फैंस को इतना पसंद आया है कि सोशल मीडिया पर एक्सट्रैक्शन 2 ट्रेंड करने लगा है। टीजर में क्रिस हेम्सवर्थ की एक्टिंग देख फैंस के होश उड़ गए हैं। यही वजह है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म 16 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2023 2:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Extraction 2: साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ को दुनियाभर में पसंद किया गया था। फिल्म में हॉलीवुड स्टार और मार्वल के सुपरहीरो थोर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने लीड रोल निभाया था। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी और जबरदस्त स्टंट सीन्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

रिलीज किया गया एक्सट्रैक्शन 2 का टीजर

फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ में हिंट दिया गया था कि फिल्म का पार्ट 2 भी आयेगा और इंतजार कर रहे फैंस के लिए नेटफ्लिक्स ने आखिरकार फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में एक बार फिर क्रिस हेम्सवर्थ का एक्शन पैक अवतार नजर आ रहा है जिसमे वो दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई और इसे 16 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

मिर्जापुर फेम एक्टर भी होंगे एक्सट्रेक्शन 2 का हिस्सा

फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ में हॉलीवुड सितारों के अलावा बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में नजर आए थे वहीं इस बार वेब सीरीज मिर्जापुर फेम प्रियांशु पेनयुली नजर आने वाले है। पहले पार्ट में मिशन पूरा करते हुए लगभग मरने वाले क्रिस हेम्सवर्थ इस टीजर में थोड़े कमजोर दिखे है पर उनकी निडरता और फाइटिंग स्पिरिट एक बार फिर देखने को मिली है।  बता दें, फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स और सैम हरग्रेव ने किया है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ गोल्शिफटेह फराहानी, एडम बेसा और डेनियल बर्नहार्ट खास किरदारों में नजर आएंगे।

क्रिस हेम्सवर्थ की एक्टिंग और एक्शन की दुनिया दीवानी

मार्वल सुपरहीरो थोर का किरदार निभाकर दुनियाभर में सफलता हासिल करने वाले क्रिस की तगड़ी फैन फॉलोविंग है और उसका फायदा उन्हें इस फिल्म में भी मिला है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी शानदार हिट होने वाली है, हालांकि कहानी के प्लॉट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है पर द ग्रे मैन और एवेंजर्स एंडगेम जैसे फिल्में बनाने वाले रूसो ब्रदर्स इस बार भी बड़ा धमाका करेंगे।

यहां देखें Video:-

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026