---Advertisement---

शादी के 18 साल बाद पत्नी से अलग हो रहे हैं Fardeen Khan, जानिए आखिर कौन है नताशा माधवानी

Fardeen Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी टूटना जैसे एक आम बात है। यहां आए दिन नए जोड़े बनते हैं तो कई जोड़ियां अलग भी हो जाती है। कई तो इस लिस्ट में हैं जो अपनी सालों पुरानी शादी को तोड़ देते हैं और इन्हीं में से एक और नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 1:35 अपराह्न

Fardeen Khan
Follow Us
---Advertisement---

Fardeen Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी टूटना जैसे एक आम बात है। यहां आए दिन नए जोड़े बनते हैं तो कई जोड़ियां अलग भी हो जाती है। कई तो इस लिस्ट में हैं जो अपनी सालों पुरानी शादी को तोड़ देते हैं और इन्हीं में से एक और नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि लगभग 18 साल बाद फरदीन मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से तलाक लेने के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच बढ़ती दूरियों की वजह से कपल अब एक साथ नहीं रहना चाहते हैं। इस वजह से यह कपल खुद को इस रिश्ते से अलग कर रहे हैं।

2005 में शादी के बंधन में बंधे फरदीन और नताशा

मुमताज की बेटी नताशा माधवानी और फरदीन खान की 2005 में शादी हुई थी। दोनों एक बेटे और बेटी के प्राउड पेरेंट्स है लेकिन पिछले कुछ समय से उन दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई है। इस वजह से वे तलाक लेने के लिए तैयार है। तलाक की असल वजह क्या है यह अब तक सामने नहीं आई है क्योंकि कपल इस बारे में बात करने से इंकार कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस बारे में वे कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन यह तय है कि दोनों अब एक साथ नहीं रहना चाहते हैं।

अलग-अलग रह रहे हैं फरदीन और नताशा

मिली जानकारी के मुताबिक फरदीन खान और नताशा पिछले 1 साल से अलग अलग रह रहे हैं। जहां एक्टर अपनी मां के साथ मुंबई में है वहीं नताशा लंदन में बच्चों के साथ रह रही है। फैंस को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि 18 साल का समय काफी होता है और इस कपल का अलग होना वाकई काफी हैरान कर देने वाली बात है। दोनों की शादी जब 2005 में हुई थी तो वह काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी। कहा जाता है कि इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स मौजूद रहे थे लेकिन इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई। अब यह अपनी जिंदगी को अलग-अलग एंजॉय करना चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026