---Advertisement---

Farrey: भांजी की फिल्म को कुछ इस तरह मिला सलमान का साथ, ट्रेलर से धमाका करने इस दिन आएगी अलीजेह

Farrey: सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की आगामी फिल्म जिससे वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है उसे प्रमोट करते हुए नजर आए। भाईजान ने फिल्म से एक पोस्टर को जारी करते हुए ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। वहीं रिलीज तारीख सुनकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 2:14 अपराह्न

Farrey
Follow Us
---Advertisement---

Farrey: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी बहुत जल्द बॉलीवुड में धमाका करने के लिए तैयार है। दरअसल उनकी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और फिल्म को मामू यानि सलमान खान का साथ मिला है। दरअसल सलमान ने अपनी भांजी की फिल्म ‘फर्रे‘ का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर फैंस को रिलीज तारीख से लेकर ट्रेलर तक को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। सोशल मीडिया कहने फिलहाल सलमान का पोस्ट काफी चर्चा में है। खाने में दो राय नहीं है कि अलीजेह की इस फिल्म में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान ने कहीं ये बात

‘फर्रे’ फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसका निर्माण सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म के बैनर तले कर रहे हैं। उन्होंने फर्रे का पोस्टर जारी कर अलीजेह सहित अन्य सभी कलाकारों की झलक दिखाई है और कैप्शन में लिखा, “फरवरी का ट्रेलर कल जारी किया जाएगा वहीं रिजल्ट 24 नवंबर को आएगा।”

स्कूल ड्रेस में नजर आई फर्रे

जहां तक इस पोस्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान की भांजी व्हाइट शर्ट, ग्रे शॉर्ट स्कर्ट के साथ रेड स्वेटर में स्कूली ड्रेस में नजर आ रही है। उनके साथ और भी कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में नवीन येरनेनी, रोनित बॉस राय, जूही बब्ब,र साहिल मेहता जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फर्रे का टीजर जारी किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या मामू के नक्शे कदम पर चलकर इंडस्ट्री में धमाल मचा पाएंगी।

सलमान दे रहे अलीजेह का साथ

गौरतलब है कि अभी हाल ही में सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को क्लॉथिंग ब्रांड द ह्यूमन मे ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं। वह मुख्य फेस के तौर पर नजर आई हैं। वही अब वह बहुत जल्द फिल्मों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में सलमान खान का साथ देना तो लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026