---Advertisement---

Father’s Day 2024: पिता-बेटी के बीच खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाती है ये फिल्में, शाहरुख और आमिर ने लोगों को किया है भावुक

Father's Day 2024: बेटी और पिता के बीच रिश्ते को बखूबी बयां करने वाली इन 5 फिल्मों को आप कर सकते हैं एंजॉय, देखने के बाद आप भी हो जाएंगे भावुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 10:55 पूर्वाह्न

Father's Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Father’s Day 2024: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। आज यानी 16 जून 2024 को इस खास दिन पर आप पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित कुछ फिल्मों को इंजॉय कर सकते हैं। इन फिल्मों ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और शायद यही वजह है कि सालों बाद भी दर्शक इसे खूब एंजॉय करते हैं।

दंगल

पिता और बेटी के रिश्ते पर बनी आमिर खान की फिल्म दंगल को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियां गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कहानी को दिखाया गया जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें एक पिता सामाजिक कुरीतियों को तोड़ते हुए अपने बेटियों को पहलवान बनने के लिए शिक्षा देता है। ऐसे में आप इस कहानी को एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सुहानी भटनागर के अलावा सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वासिम नजर आई थी।

दृश्यम

https://youtu.be/AuuX2j14NBg

दृश्यम फिल्म में तब्बू, आमिर खान, श्रिया शरन, इशिता दत्ता स्टारर है जो 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक पिता अपने बेटी से अनजाने में किए हुए अपराध को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। यह पिता और बेटी के रिश्ते की कहानी है।

शैतान

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ को लोगों ने खूब पसंद किया जिसमें अजय देवगन आर माधवन नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन की बेटी को शैतान अपने काले जादू के वश में कर लेता है जिसके बाद वह अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हदें पार कर देता है।

पीकू

फिल्म में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की बाप बेटी की जोड़ी लोगों को पसंद आई थी। एक जिद्दी पिता की जिम्मेदारी, देखभाल का जिम्मा जिस तरह एक बेटी उठाती है उसे देखने के बाद आप निश्चित तौर पर भावुक हो जाएंगे।

कुछ कुछ होता है

https://www.youtube.com/watch?v=OtGzATlvw_0

शाहरुख खान की रोमांटिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है। ना सिर्फ यह एक रोमांटिक फिल्म है बल्कि पिता और बेटी की जिंदगी पर भी आधारित है जिसमें एक बेटी अपने पिता की खुशियों के लिए क्या करती है इसे देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। वह अपने पिता की जिंदगी में खुशियां लाना चाहती है और पिता भी अपनी बेटी की हर जिद मानने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026