---Advertisement---

FICCI: ओलंपिक मेडलिस्ट Neeraj Chopra की बायोपिक करने की थी इस बॉलीवुड एक्टर की ख्वाहिश! दोनों को चुना गया Youth Icon of India

FICCI: यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड के लिए नीरज चोपड़ा और इस बॉलीवुड एक्टर का आया नाम, सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आए दोनों, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2024 4:56 अपराह्न

FICCI
Follow Us
---Advertisement---

FICCI: फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम यूथ आईकॉन आफ इंडिया के तौर पर चुना है। निश्चित तौर पर दोनों के असाधारण योगदान के लिए यह खिताब वाकई सराहनीय है और फैंस इसे जानने के बाद दोनों को लगातार बधाई दे रहे हैं। दरअसल नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को FICCI के यूथ आईकॉन आफ इंडिया के तौर पर चुना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है सुर्खियों में।

Ayushmann Khurrana और Neeraj Chopra को मिला खिताब

दरअसल नीरज चोपड़ा आयुष्मान खुराना को FICCI के यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया का खिताब दिया गया जो उनके असाधारण योगदान को बताने के लिए काफी है। जहां एक तरफ नीरज चोपड़ा ओलंपिक में मेडल जीत कर लगातार दो बार देश को गर्वित करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि समाज सेवा को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। यह सच है कि वह अपने फैंस के लिए वह किसी आइडल से कम नहीं हैं।

Ayushmann Khurrana ने Neeraj Chopra को लेकर कहीं थी ये बात

जब यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया के तौर पर आयुष्मान और नीरज चोपड़ा का नाम सामने आया तो आयुष्मान खुराना की 3 साल पहले कही गई बात सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आयुष्मान खुराना ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की अगर बायोपिक बनती है तो वह इसमें काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि “मैं उनकी बायोपिक में काम करना पसंद करूंगा अगर निकट भविष्य में कोई बायोपिक बनती है। अगर नीरज स्क्रीन पर खुद का किरदार नहीं निभाते हैं तो मैं उसमें उनका किरदार निभाना पसंद करूंगा।” आयुष्मान ने कहा था कि ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने जो दृढ़ निश्चय दिखाया उसकी तारीफ की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026