---Advertisement---

Gadar 2 Cast Fees: सनी देओल और अमीषा पटेल ने चार्ज की है भारी भरकम फीस, पूरी स्टार कास्ट के ऊपर हुआ बंपर खर्चा

Gadar 2 Cast Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2001 में एक फिल्म आई थी जिसने प्यार शब्द के मायने ही बदल दिए। यह लव स्टोरी लोगों के दिलों में बस गई और यह फिल्म आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की जो काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2 Cast Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2001 में एक फिल्म आई थी जिसने प्यार शब्द के मायने ही बदल दिए। यह लव स्टोरी लोगों के दिलों में बस गई और यह फिल्म आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की जो काफी पॉपुलर फिल्म है। इस सुपरहिट कहानी आज भी लोगों के बीच जिंदा है और यही वजह है कि अब सिनेप्रमियों के लिए ‘गदर-2’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल धमाल मचाने के लिए तैयार है। इन सेलेब्स की जोड़ी के अलावा कई और नए चेहरे भी फिल्म में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए स्टार्स ने मोती रकम वसूली है। ऐसे में आइए जानते हैं स्टार्स ने कितनी फीस ली है।

सनी ने ली 5 करोड़ की फीस

फिल्म की जान हैं सनी देओल और उन्होंने इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर सनी एक्शन रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमीषा पटेल ने मांगी मुंहमांगी रकम

अमीषा पटेल ‘गदर-2’ में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के लिए एक्ट्रेस 2 करोड़ रुपये चार्ज किया हैं। फिल्म में उन्हें देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

मनीष वाधवा भी आने वाले हैं नजर

रिपोर्ट्स की माने तो ‘गदर-2’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें मनीष वाधवा भी नजर आने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म के लिए करीब 60 लाख रुपये लेंगे।

तारा सिंह के बेटे उत्कर्ष शर्मा की फीस

‘गदर 2’ के लिए उत्कर्ष शर्मा ने करीब एक करोड़ रुपये फीस ली है। तारा सिंह के बेटे ने फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया है और ऐसे में उन्होंने फिल्म के लिए मोटी रकम की मांग की है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गौरव चोपड़ा ने चार्ज किए इतने लाख

गौरव चोपड़ा वह नाम हैं जो टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में धमाल मचा चुके हैं। पॉजिटिव और नेगेटिव रोल में नजर आने वाले गौरव हर किरदार में फिट बैठते हैं। बताया जा रहा है कि ‘गदर-2’ के लिए एक्टर ने 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

एक्ट्रेस सिमरत कौर की फीस

‘गदर 2’ में खास भूमिका के लिए एक्ट्रेस सिमरत कौर ने अस्सी लाख रुपये की रकम चार्ज की हैं।

लव सिन्हा भी खास भूमिका में आएंगे नजर

सनी देओल स्टारर फिल्म में लव सिन्हा भी खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 60 लाख रुपये की फीस ली है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026