---Advertisement---

Gadar 2: पैचअप के बाद पहली बार साथ आए Shah Rukh Khan और Sunny Deol, इस फ़िल्म को लेकर थी अनबन

Gadar 2 की सफलता की ख़ुशी में शनिवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नज़र आए। इसी दौरान Shah Rukh Khan और Sunny Deol एक छत के नीचे देखे गए। दोनों ने 30 साल बाद एक साथ कैमरा के आगे खुशी-खुशी पोज़ भी किया।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 11:38 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 1:19 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद सनी देओल अपनी फ़िल्म गदर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। शनिवार को फ़िल्म की सफलता की ख़ुशी में एक भव्य पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल रहा है जिसमें शाहरुख़ खान और सनी देओल कई सालों बाद एक दूसरे के साथ नज़र आ रहे हैं। 

‘Gadar 2’ की सक्सेस पार्टी में साथ दिखे Shah Rukh Khan और Sunny Deol

शनिवार को ‘Gadar 2’ की सफलता की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नज़र आए मगर सबकी निगाहें केवल Shah Rukh Khan पर ही टीकी थीं। ‘Jawan’ स्टार इस पार्टी में काले रंग की टी-शर्ट के साथ काले रंग की कार्गो पैंट में नज़र आए। इसके साथ उन्होंने एक ग्रे रंग की जैकेट पेयर की हुई थी। पार्टी के लिए शाहरुख़ का लुक कैजुअल रहा जिन्हें देखकर वहाँ मौजूद सभी लोग बहुत उत्साहित हुए। 

हालांकि शाहरुख़ ने पार्टी में जाते वक्त मीडिया के कैमरों के आगे पोज़ नहीं किया लेकिन पार्टी से बाहर निकलते वक्त उन्होंने एक ख़ास व्यक्ति के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ‘Gadar 2’ स्टार Sunny Deol थे। दोनों अभिनेताओं ने इस मौक़े पर एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर कैमरा के आगे पोज़ किया। इसी पल की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स ख़ुशी-ख़ुशी फैंस के लिए कैमरों के आगे सलाम करते दिख रहे हैं। पोज़ करने के बाद दोनों स्टार्स एक दूसरे से गले मिले और शाहरुख़, सनी का हाथ पकड़कर उन्हें पार्टी में दोबारा वापस छोड़ते भी दिखाई दिए। 

इस वजह से 16 सालों तक नहीं की एक दूसरे से बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Shah Rukh Khan और Sunny Deol ने 16 सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच साल 1993 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘डर’ के आख़िरी सीन को लेकर असहमति थी। उसी वक्त से दोनों ने एक दूसरे से बात करना छोड़ दिया था। मगर हाल ही में दोनों ने एक साथ आकर सभी फैंस को खुश कर दिया है। ग़ौरतलब है कि फ़िल्म ‘डर’ में Sunny Deol हीरो की भूमिका में थे और Shah Rukh Khan ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म में शाहरुख़ द्वारा निभाए किरदार ने उन्हें खूब सफलता दिलाई। वहीं उनका ‘क…क…किरण’ वाला डायलॉग भी लोगों के बीच हिट हो गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026