---Advertisement---

Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी तारा सिंह का जलवा बरकरार! क्या ‘पठान’ के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे सनी पाजी

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज डेट पर ऐसा लग रहा था जैसे गदर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरेगी। वहीं कुछ लोगों के सोशल मीडिया रिएक्शंस को देखते हुए कहा जा रहा था कि फिल्म अपना जादू दिखाने में नाकामयाब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज डेट पर ऐसा लग रहा था जैसे गदर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरेगी। वहीं कुछ लोगों के सोशल मीडिया रिएक्शंस को देखते हुए कहा जा रहा था कि फिल्म अपना जादू दिखाने में नाकामयाब साबित होगी। ओपनिंग डे कलेक्शन और दूसरे दिन के कलेक्शन को देखते हुए अब यह माना जा रहा है कि फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को टक्कर देने के लिए काफी है। दोनों दिनों की कमाई को अगर देखे तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं आखिर कितनी हुई है सनी देओल की फिल्म की कमाई।

क्या ‘पठान’ से आगे निकल जाएगी ‘गदर 2’

सनी देओल का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा है। फिल्म ओपनिंग डे से ज्यादा दूसरे दिन पर कमाई की है। यह बात सच है कि ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘गदर 2’ पठान को टक्कर नहीं दे पाई और इस पायदान में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। हालांकि अगर ओवरऑल कलेक्शन में बात करें तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पठान की कमाई को ‘गदर 2’ तोड़ पाती है। बाकी आगे क्या होता है देखना बाकी है। पठान की बात करें तो भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वहीं वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की क्लब शामिल है।

दूसरे दिन की कमाई है हैरान करने वाली

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की बात करें तो ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 43 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई है। वहीं दोनों दिनों की बात करें तो फिल्म करीब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और यह ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हुई। वहीं तीसरे दिन भी वीकेंड होने की वजह से फिल्म और कमाई करने में सफल रहेगी।

22 साल बाद चला सनी और अमीषा का जादू

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा की बॉक्स ऑफिस पर 22 साल बाद भी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी जादू चलाने में कामयाब रही। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में तारा सिंह की भूमिका में सनी देओल और सकीना बनी अमीषा पटेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म में उत्कर्ष शर्मा उनके बेटे जीते का किरदार निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026