---Advertisement---

Gadar 2 Trailer: इंतजार खत्म! 22 साल बाद भी अमीषा-सनी देओल की जोड़ी ने काटा बवाल, जानिए कितनी अलग है यह कहानी

Gadar 2 Trailer: 22 साल बाद एक बार फिर ‘गदर एक प्रेम कहानी’ के सिक्वल को लेकर अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी लौट रही है। फैंस का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘गदर 2‘ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कहने में दौराय नहीं है कि एक बार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 6:54 अपराह्न

Gadar 2 trailer
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2 Trailer: 22 साल बाद एक बार फिर ‘गदर एक प्रेम कहानी’ के सिक्वल को लेकर अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी लौट रही है। फैंस का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘गदर 2‘ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कहने में दौराय नहीं है कि एक बार फिर दोनों की तूफानी जोड़ी कमाल करती हुई नजर आई है और फिलहाल इंटरनेट पर ट्रेलर चर्चा में है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख लोग दिल हार रहे हैं। यह ट्रेलर ट्रेंड पर है। सनी और अमीषा ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया है।

फिल्म के ट्रेलर को देख लोग हैं एक्साइटेड

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो यह वाकई काफी जबरदस्त है। टीजर को देखने के बाद ही इस बात की खबर थी कि ट्रेलर वाकई काफी इमोशनल होने वाला है और मेकर्स इस बात पर खड़े उतरे हैं। डायलॉग से लेकर एक्टिंग तक में स्टार कास्ट दिल जीत रहे हैं। वहीं बता दें कि इस फिल्म की कहानी सनी देओल और अमीषा पटेल के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि उनके बेटे जीते पर आधारित है। जहां ‘गदर’ में सकीना के लिए सनी पाकिस्तान जाते हैं वहीं ‘गदर 2’ में वह जीते के लिए वहां जाएंगे।

यहां देखें Trailer:-

क्या है ट्रेलर में खास

3 मिनट 2 सेकंड के इस वीडियो में सनी देओल पूरी तरह ट्रेलर में छाए हुए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उनके और अमीषा के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखने लायक है। वहीं अपने बेटे जीते यानी उत्कर्ष शर्मा साथ सनी देओल जबरदस्त केदार में नजर आ रहे हैं। सिमरत कौर की खूबसूरती ट्रेलर में देख लोग सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। जिस तरह सनी अपने बेटे को बचाने के लिए कुल्हाड़ी और हैंडपंप को उठाते हुए नजर आ रहे हैं उसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। बेटे को वापस लाने की जिद कर रही सकीना यानी अमीषा की वजह से तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान पहुंचते हैं।

सालों बाद भी सनी और अमीषा ने काटा गदर

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इसे लेकर काफी बज भी बरकरार है। पहले इस फिल्म की भिड़ंत अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से होने वाली थी लेकिन अब इस पर संशय बरकरार है। ऐसे में फैंस की एक्साईटमेंट बढ़नी तो लाजमी है। कहना गलत नहीं होगा कि सनी और अमीषा एक बार फिर पुराने अंदाज में तो लौट आए हैं बस कुछ सालों का फर्क है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026