---Advertisement---

Ganapath Trailer: ‘योद्धा’ बनकर अपनों की जान बचाने आए टाइगर, एक्शन से आखिरी वार्निंग देती दिखीं कृति

Ganapath Trailer: लो जी, इंतजार खत्म हुआ और कृति सेनन के साथ टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया। ‘योद्धा’ अपने अलग अंदाज से फैंस को लुभाने के लिए आ चुके हैं और इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी अलग लेवल पर है। एक्शन और रोमांस से ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 9, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ganapath Trailer: लो जी, इंतजार खत्म हुआ और कृति सेनन के साथ टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया। ‘योद्धा’ अपने अलग अंदाज से फैंस को लुभाने के लिए आ चुके हैं और इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी अलग लेवल पर है। एक्शन और रोमांस से भरा ‘गणपत’ का ट्रेलर देख शायद आप भी इंप्रेस हो जाएंगे। अमिताभ बच्चन के इस अंदाज पर फिदा हो जाएंगे। यह बात सच है कि ‘गणपत अ हीरो इज बोर्न’ को लेकर टाइगर पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में रहे हैं। अब इस ट्रेलर को देखने के बाद आप एक बार फिर उनका फैन हो जाएंगे।

क्या है ट्रेलर में खास

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत वॉइस ओवर से होता है जिसमें कहा जाता है कि एक दिन ऐसा योद्धा पैदा होगा जो अमर रहेगा। वह अमीरों और गरीबों के बीच की दीवार को गिरा देगा। वह योद्धा मरेगा नहीं सिर्फ मारेगा। वहीं टाइगर अपने एक्शन अवतार के साथ एंट्री लेते हैं और इस दौरान मारपीट करते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही वह कहते हैं कि ‘अपुन को जब डर लगता है तो खूब मारता है’। वहीं कृति सेनन अपने एक्शन अवतार में कहती हैं कि “मैं आखरी वार्निंग हूं। जान दे सकती हूं और ले भी सकती हूं।” टाइगर और कृति के बीच रोमांस को भी दिखाया गया है। वहीं बाद में टाइगर श्रॉफ यह कहते हैं कि हीरो वह है जो अपने लिए नहीं बल्कि अपनों के लिए लड़ता है।

यहां देखें ट्रेलर:-

हॉलीवुड को टक्कर देती फिल्म

गणपत का ट्रेलर जारी करते हुए पूजा एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर लिखा, “अब से गणपत का चैप्टर शुरू।” विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह एक्शन फिल्म गणपत वाकई ग्राफिक एक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद आप हॉलीवुड की दुनिया में खो जाएंगे। इसे देख यही लग रहा है जैसे मेकर्स ने इस पर खूब पैसे बहाए हैं। ट्रेलर में टाइगर का अंदाज और कृति की खूबसूरती देखने लायक है। वहीं हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से लोगों को हैरान कर गए।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी गणपत

बता दें कि ‘गणपत’ फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और इसी दिन कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की डेब्यू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों बहनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखना मजेदार है। हालांकि गणपत की बात करें तो टाइगर के साथ कृति की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Leave a Comment