---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: इस तरह घर में गणपति बप्पा लाने की वजह से Shiv Thakare की हुई बेइज्जती, फैंस हुए नाराज

Ganesh Chaturthi 2023: बिग बॉस मराठी विनर और बिग बॉस 16 से अपनी खास पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। पुलिस की वर्दी में बप्पा को देख लोग भड़क गए और इस वजह से शिव ठाकरे को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि गणपति की मूर्ति पुलिस ड्रेस में दिख रही थी और यह शिव ठाकरे को भारी पड़ा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 4:15 अपराह्न

Ganesh Chaturthi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: बिग बॉस 16 और खतरों के खिलाड़ी से चर्चा में आने वाले शिव ठाकरे को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि शिव सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने रहते हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने गणपति बप्पा के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बिग बॉस कंटेस्टेंट ने पुलिस की वर्दी में गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए और उनका स्वागत किया। यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और शिव ठाकरे को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

शिव ठाकरे की तस्वीरें वायरल

इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से जारी फोटोज में आप देख सकते हैं कि शिव ठाकरे लाल कुर्ता पजामे में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा की मूर्ति से लाल कपड़ा हटाते हुए अनावरण किया। इस स्वागत में करीब 50 पुलिस अधिकारियों ने साथ मिलकर धमाल मचाते हुए डांस कर गणपति बप्पा को का स्वागत करते हुए नजर आए। इस झलक को देख फैंस शिव ठाकरे से नाराज नजर आ रहे हैं।हालांकि यह बात सच है कि लोग शिव ठाकरे को खूब पसंद भी करते हैं।

लोग कर रहे शिव ठाकरे को ट्रोल

कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि आखिर क्यों शिव ठाकरे पुलिस की वर्दी में गणपति बप्पा को लेकर आए। लोगों का कहना है कि लाइमलाइट के लिए यह भी कुछ करने लगे हैं। एक और यूजर का कहना है कि भगवान के साथ में मजाक करते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा, “भगवान के साथ यह सब करना पाप है।” लोगों को यह बात अजीब लग रही है।

चर्चा में रहते हैं शिव

गौरतलब है कि हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आए थे। वहीं लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं शिव ठाकरे का नाम सलमान खान की फिल्म में नजर आ चुकी डेजी शाह के साथ जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों एक रिलेशनशिप में है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026