---Advertisement---

Ganpath Review: क्या कन्फ्यूजिंग है टाइगर-कृति सेनन की यह कहानी! एक्शन पैक फिल्म को लेकर बोले यूजर्स

Ganpath Review: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ आखिरकार सिनेमाघर में आ गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वही अब जहां एक तरफ ‘गणपत’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी वहीं दूसरी तरफ फैंस इस फिल्म को देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 20, 2023 5:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ganpath Review: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ आखिरकार सिनेमाघर में आ गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वही अब जहां एक तरफ ‘गणपत’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी वहीं दूसरी तरफ फैंस इस फिल्म को देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ इस पर नेगेटिव कमेंट भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म एवरेज है वहीं कुछ लोगों को इसकी कहानी समझ में नहीं आई। खैर इस सब के बीच आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर फिल्म को किस तरह मिल रही है प्रतिक्रिया।

क्यों खास है यह फिल्म

जहां तक टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन की फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी भी काफी अलग है। 200 करोड़ के बजट में बनी विकास बहल निर्देशित इस फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था जिसमें कई सेलेब्स नजर आए थे। वहीं 9 साल के बाद टाइगर और कृति की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइड थे। हैवी वीएफएक्स से लेकर एक्शन तक इसमें कई चीज ऐसी है जो इस इसे बना रही है। लोग इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह है फिल्म की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह दलपति यानी अमिताभ बच्चन और गणपत यानी टाइगर श्रॉफ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी अमीर और गरीब के बीच की है जिसमें गरीब हर छोटी से छोटी चीज और जरूरत के लिए आपस में लड़ाई करते हुए नजर आते हैं। फिल्म में आप देख सकते हैं कि अमीर अमीर बनते जा रहे हैं और गरीब और भी गरीब। वहीं लोगों की मदद करने गुड्डू के किरदार में नजर आने वाले टाइगर श्रॉफ कैसे गुड्डू से गणपत बन जाते हैं यही है फिल्म की कहानी। इस दौरान जस्सी यानी कृति सेनन उनका हर कदम पर साथ देती हुई नजर आती है।फिल्म में काफी ट्विस्ट है जिसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी लेकिन यह बात भी सच है कि फिल्म की कहानी काफी मुश्किल और अलग है।

सोशल मीडिया पर मिल रहे ‘गणपत’ को रिएक्शंस

इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गणपत में एक्शन, रोमांच और ड्रामा का पावर पैक पंच देखें। यह फिल्म अपनी जबरदस्त एक्शन से आपके उत्साह को बढ़ाकर रखती है अपनी तरह का चमत्कार।”

एक और यूजर ने लिखा, “गणपति रिव्यू एक शब्द औसत। गणपत इतना रोमांचकारी नहीं है लेकिन एक बार जरूर देखें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन और उनकी केमिस्ट्री ठीक है। अमिताभ बच्चन की स्क्रीन उपस्थित अच्छी है लेकिन यह डिस्टोपिया नहीं है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे आपने पहले नहीं देखा हो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment