Gaurav Khanna Akansha Chamola: लॉकअप 2 में जब से आकांक्षा चमोला की एंट्री हुई है लगातार गौरव खन्ना के साथ उनकी शादी चर्चा का विषय बना रहा है जिस पर विवाद जारी है। जहां पहले आकांक्षा ने इस बात का खुलासा किया कि वह गौरव खन्ना के साथ पिछले 1 साल से साथ नहीं है तो वहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। एक के बाद एक राज खोले गए और इस सबके बीच अब लॉकअप 2 अहम मोड लेने वाला है क्योंकि शो में बतौर गेस्ट गौरव खन्ना की एंट्री होने वाली है। इसे देखने के बाद यूजर्स प्लानिंग और घटियापन का नाम क्यों दे रहे हैं।
गौरव खन्ना को देख आकांक्षा चमोला के निकले जज्बात
View this post on Instagram
लॉकअप 2 के नए प्रोमो में दिखाया जाता है कि फराह खान कहते हैं कि अब विजिटर हावर शुरू होता है। इसके साथ ही गौरव खन्ना की एंट्री होती है जिसके साथ ही डायलॉग बोलते हैं, “एक समंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता। एक उम्र बितानी है उसके बगैर, पर एक लम्हा है, जो मुझसे गुजारा नहीं जाता।” इसके बाद देखा जा सकता है कि लॉकअप 2 में आकांक्षा उन्हें देखने के बाद जज्बाती हो जाती है और उनके आंखों से आंसू निकल आता है। वह कहते हैं, “बैंड बजा दी यार तूने।”
आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 जीत के लिए खेला डिवोर्स मास्टरस्ट्रोक
वहीं रेडिट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है और गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला के रिश्ते का मजाक बनाया जा रहा है। जहां लोगों का कहना है कि इस तरह से डिवोर्स गेम नहीं खेलना चाहिए था। लोगों का यह भी मानना है कि इन्होंने अपने रिश्ते का मजाक बनाया है। एक यूजर ने कहा पता नहीं कितने पैसे मिले होंगे कि इतना बड़ा झूठ बोलने की नौबत आ गई। वहीं एक यूजर ने लिखा तो जीतने के लिए यह इतनी घटियापन पर उतर आई है। वही रेडिट यूजर का यह भी कहना है कि आकांक्षा चमोला मुझे पसंद थी लेकिन यह उन्होंने गलत कर दिया।
Gaurav Khanna Akansha Chamola के रिश्ते का क्या होगा खुलासा
वहीं लॉकअप 2 में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला की मुलाकात किस तरह होती है और उनके बीच क्या बातचीत होती है इस पर लोगों की नजरें रहने वाली है। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस 19 के विनर बने हैं तो वहीं 10 साल तक साथ रहने के बाद आकांक्षा ने लॉकअप 2 के प्रीमियर पर अपना सीक्रेट रिवील करते हुए खुलासा किया। गौरव के साथ उनका तलाक होने वाला है और वह एक साल से साथ नहीं हैं।







