---Advertisement---

Ghooskhor Pandat को लेकर क्यों है सोशल मीडिया पर उबाल, लोग सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर नेटफ्लिक्स को दे रहे धमकी

Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बिफरे हुए नजर आ रहे हैं।आइए जानते हैं आखिर क्यों सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर गुस्सा दिखा रहे हैं यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 3:32 अपराह्न

Ghooskhor Pandat
Follow Us
---Advertisement---

Ghooskhor Pandat: घूसखोर पंडित के नाम से नेटफ्लिक्स ने अपने अपकमिंग शो की घोषणा की लेकिन यह चौतरफा बवाल में फंस गया है। मनोज बाजपेयी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही रोष देखा जा रहा है। यूजर्स इस नाम को लेकर नेटफ्लिक्स को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे। हैं आखिर क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं कैसे चौतरफा बवाल में फंसा नेटफ्लिक्स और क्या है पूरी डिटेल्स जिसकी वजह से मनोज बाजपेयी घूसखोर पंडित के तौर पर ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर चुके हैं और अलग-अलग तरीके से अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिखे हैं।

घूसखोर पंडित बने मनोज बाजपेयी पर फूटा नेटफ्लिक्स यूजर्स का शिकार

दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग प्रोजेक्ट घूसखोर पंडित की घोषणा की जहां लिखा, “हर करप्ट ऑफीसर को बदलने का एक मौका मिलता है अब ऑफिसर अजय दीक्षित की बारी।” जहां टीजर में कहा जाता है नाम अजय दीक्षित है लेकिन दिल्ली पुलिस में पंडित के नाम से बदनाम है। शादीशुदा लंगोट का ढीला सर्विस रिकॉर्ड भी बहुत खराब है। 20 साल पहले एसआई भर्ती हुआ और घूम के इस रैंक पर फिर से वापस आ जाता है। दिल्ली का है भी नहीं और दिल्ली में टिका हुआ है।

Ghooskhor Pandat को लेकर नेटफ्लिक्स से यूजर्स कर रहे तीखा सवाल

वहीं घुसखोर पंडित टाइटल को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुस्से से आग बबूला हो गए हैं। जहां यूजर्स बॉयकोट और कैंसिल नेटफ्लिक्स जैसे हैशटेग को ट्रेंड कर रहे हैं फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है जहां एक यूजर ने कहा घूसखोर जाट क्यों नहीं कुर्मी क्यों नहीं दलित क्यों नहीं यादव क्यों नहीं। एक ने कहा क्या स्वर्ण को छोड़कर घूसखोरी के साथ किसी और जाति धर्म को जोड़कर भी कोई फिल्म बनाने की हिम्मत कर सकता है। वहीं एक यूजर ने कहा यह किस तरह का टाइटल है क्या यह मंजूर होगा। अगर इसी तरह की घूसखोरी मोहम्मद टाइटल कोई फिल्म या सीरीज बनाई जा सकती है। यह बोलने की आजादी नहीं है यह एक एजेंडा से प्रेरित है।

सोशल मीडिया पर रितेश शाह के निर्देशन में बनने वाली घूसखोर पंडित को लेकर बवाल देखा जा रहा है जिसमें नुसरत भरूचा, अक्षय ओबेरॉय, किकू शारदा, दिव्या दत्ता जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

मई 20, 2026

Tejasswi Prakash

मई 20, 2026

Sapna Choudhary

मई 20, 2026

R Madhavan

मई 20, 2026

Rakul Preet Singh

मई 20, 2026

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Wo Do Box Office Collection Day 5

मई 20, 2026