---Advertisement---

Golmaal 5: Ajay Devgn ने 14वीं बार मिलाया Rohit Shetty से हाथ! जानिए रिलीज से लेकर शूटिंग और कास्ट तक सबकुछ

Golmaal 5: अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर हाथ मिलाएंगे और गोलमाल 5 को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट निश्चित तौर पर फैंस के लिए एक्साइटिंग है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2025 5:15 अपराह्न

Golmaal 5
Follow Us
---Advertisement---

Golmaal 5: अगर कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की गोलमाल जरूर आती है जिसके हर पार्ट्स को लोगों से किस कदर प्यार मिला है यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर से Ajay Devgn और Rohit Shetty Golmaal 5 में एक साथ नजर आने वाले है जिसे लेकर पिंकविला के एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में रिलीज तारीख से लेकर स्टार कास्ट और शूटिंग तक को लेकर स्पेशल अपडेट दिया गया है जो जानने के बाद निश्चित तौर पर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का इंतजार कर रहे लोग क्रेजी हो जाएंगे। आईए जानते हैं डीटेल्स।

कब शुरू हो सकती है Ajay Devgn की Golmaal 5 की शूटिंग

पिंकविला के इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शेट्टी फिलहाल मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त चल रहे हैं। एक बार यह पूरी होने के बाद वह अपना पूरा ध्यान Ajay Devgn के साथ गोलमाल 5 पर देने वाले हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फरवरी या मार्च 2026 तक फ्लोर पर ले जाने की तैयारी चल रही है और ऐसे में शूटिंग की शुरुआत 2026 में हो सकती है।

गोलमाल 5 में अजय देवगन के अलावा कौन से स्टार्स आ सकते नजर

Golmaal 5 को लेकर आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसका कथानक फिलहाल तय हो चुका है और कहानी लिखने का काम पहले से ही चालू है। ऐसे में ज्यादा देरी नहीं लगेगी। उम्मीद है 2025 तक पूरी कहानी तैयार हो जाएगी कुछ चीज बाद में भी फेरबदल हो सकती है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो Ajay Devgn और Rohit Shetty इस बार हाथ मिलाएंगे वह काफी खास होने वाला है क्योंकि इससे पहले वह 13 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं और 14वीं बार कोलैब करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार एक साथ नजर आएंगे।

इस रिपोर्ट की माने तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी की Golmaal 5 2027 के पहले छमाही यानी जून तक रिलीज हो सकती है लेकिन फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026