---Advertisement---

Golmaal 5 को लेकर किस अफवाह पर मेकर्स को देनी पड़ी सफाई, अक्षय कुमार और अजय देवगन के फैंस का टूट सकता है दिल

Golmaal 5: क्या वाकई रोहित शेट्टी की अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने आखिर क्यों सफाई दी है और क्या पूरा मामला है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Golmaal 5
Follow Us
---Advertisement---

Golmaal 5: साल 2006 से गोलमाल के फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई और 4 जबरदस्त पार्ट के बाद 5वें के लिए लोग इंतजार में हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि 4 दिसंबर 2026 को फिल्म रिलीज हो सकती है। हालांकि रोहित शेट्टी पिक्चर्स की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर अफवाहों को पूरी तरह से गलत और निराधार बता दिया गया है। मीडिया से गलत सूचनाओं को प्रसारित न करने की अपील की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसकी वजह से गोलमाल 5 चर्चा में है।

गोलमाल 5 को लेकर उड़ी अफवाह तो चुप नहीं रहे मेकर्स

जब 4 दिसंबर 2026 की तारीख गोलमाल 5 की रिलीज के लिए बताई गई तब रोहित शेट्टी पिक्चर्स की तरफ से ऑफीशियली जानकारी दी गई है कि हमारी फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज तारीख को लेकर तमाम तरह की अफवाहें चल रही है लेकिन हम यह साफ कर देना चाहते हैं। कि यह सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। फिलहाल हमारी टीम कपूरा ध्यान दर्शकों के लिए एक बार बेहतरीन एंटरटेनर फिल्म बनाने पर है। ऐसे में किसी भी अफवाह पर यकीन ना करें। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि सही समय आने पर प्रोडक्शन हाउस की तरफ से ऑफीशियली जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं मेकर्स ने मीडिया से खास गुजारिशकी है कि वह किसी भी तरह की अधूरी जानकारी ना फैलाएं।

क्यों खास है फैंस के लिए Golmaal 5

गोलमाल 5 इसलिए खास है क्योंकि इस बार अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार भी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की वापसी होने वाली है। शरमन जोशी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इसका प्रोडक्शन लेवल पर काम जारी है लेकिन सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों को एक्साइड किया है वह अजय देवगन और अक्षय कुमार का आमना-सामना जो वाकई खास होने वाला है। जहां हर बार से हटकर इस बार खिलाड़ी कुमार दिखाई देने वाले हैं उनका गंजा लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

कब कब आई गोलमाल फ्रेंचाइजी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में हुई थी। 2008 में गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 2010 में और 2017 में गोलमाल अगेन देखा गया था। वहीं सब के बीच अब गोलमाल 5 को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Panga 2

सितम्बर 21, 2026

Daayra Box Office Collection Day 3

सितम्बर 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38

सितम्बर 21, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

सितम्बर 21, 2026

Salman Khan

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026