---Advertisement---

Govinda Health Update: सितारों पर लगा ग्रहण! धमेंद्र, प्रेम चोपड़ा के बाद गोविंदा अस्पताल में भर्ती, कुछ घंटों पहले धर्म पाजी को देखने पहुंचे थे हॉस्पिटल

Govinda Health Update: बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पहले धमेंद्र और प्रेम चोपड़ा के एडमिट होने की खबरों ने भी फैंस को झटका दिया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2025 11:02 पूर्वाह्न

Govinda Health Update
Follow Us
---Advertisement---

Govinda Health Update: बॉलीवुड सुपर स्टार्स की लगता है कि, ग्रह दशा खराब चल रही है। जिसकी वजह से एक के बाद एक करके कई सितारे तबियत खराब के चलते अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अभी हालहि में धमेंद्र की हालत खराब थी। उन्हें मुम्बई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो डिसचार्ज हो चुके हैं। लेकिन फिर प्रेम चोपड़ा के भी एडमिट होने की खबर आयी है। लेकिन फैंस को तब सबसे बड़ा झटका तब लगा धर्म पाजी को अस्पताल से देखकर वापस लौटे गोविंदा अचानक से बेहोश हो गए और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। गोविंदा पिछले कुछ दिनों से पत्नी से तलाक की अफवाहों और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से चर्चाओं में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Govinda Health Update क्या है?

गोविंदा की तबियत मंगलवार की आधी रात को बिगड़ थी। खबरों की मानें तो वो अचानक से बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें करीब 1 बजे क्रिटिकेयर अस्पताल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इसकी जानकारी उनके दोस्त ललित बिंदल ने दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे प्रिय और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।” फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें, गोविंदा अभी हालहि में एक्टर धमेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे थे। अब अचानक से उनकी बिगड़ी हातल ने फैंस को झटका दिया है।

गोविंदा और पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते पर उठ रहे सवाल

गोविंदा की तबियत बिगड़ते ही उनकी पत्नी सुनीता को लेकर चर्चा आम होने लगी हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि, जब एक्टर की हालत बिगड़ी तो वह घर पर नहीं थीं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कभी गोविंदा का बहारी अफेयर की खबरें जोर पकड़ती हैं तो कभी पत्नी सुनीता अहूजा को लेकर कहा जाता है कि, उनका तलाक होने वाला है। फिलहाल दोनों के बिखरते रिश्ते पर काफी सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें, गोविंदा के दो बच्चे एक बेटी और बेटा हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 170 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026