---Advertisement---

Govinda की पत्नी सुनीता और भांजा कृष्णा अभिषेक लाफ्टर शेफ्स सेट पर दिखे साथ, कहा ’14 साल का वनवास खत्म…’

Govinda: लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का मिलन हुआ तो सोशल मीडिया पर लोग क्रेज़ी नजर आए रहे हैं। आइए जानते हैं इस दौरान 14 साल के वनवास को लेकर क्या बोली।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 4:47 अपराह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: किसी समय में बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की जान और डांस के बादशाह कहे जाने वाले गोविंदा की पर्सनल लाइफ हमेशा ही विवादों की वजह रही है। कभी उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह के साथ रिश्ता चर्चा में रहा तो कभी सुनीता आहूजा यानी उनकी पत्नी के साथ शादीशुदा जिंदगी भी विवादों के घेरे में बना रहा है। वहीं इस सबके बीच अब फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है क्योंकि लाफ्टर शेफ्स 3 पर सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक का रीयूनियन हुआ है जिसे कठिन तौर पर उन्होंने 14 साल के बाद बताया है।

कृष्णा से मुलाकात को लेकर गोविंदा की पत्नी ने क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऑल ब्लैक लुक में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सुनीता आहूजा नजर आई। गोविंदा की पत्नी की मस्ती अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होती है और इस दौरान इन तीनों की बॉन्डिंग देखने के बाद निश्चित तौर पर सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो गए हैं। इस दौरान सुनीता आहूजा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के गले लगती है और कहती हैं, “14 साल का बनवास आज खत्म हुआ।” इस दौरान तीनों के चेहरे पर खुशी की झलक यहां होती है तो वहीं कश्मीरा शाह कहती है अब किसी और का शुरू होगा।

लाफ्टर शेफ्स 3 में गोविंदा की पत्नी को देख लोग हैरान

लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट से गोविंदा की पत्नी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई जहां वह अपने पति के भांजे और उनकी पत्नी के साथ मुलाकात करते हुए दिखी। वहीं इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “किसी और का होगा वाह।” तो एक ने कहा कहीं यह गोविंदा का जिक्र तो नहीं कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह अनएक्सपेक्टेड है तो एक ने कहा खूबसूरत।

आखिर क्यों Govinda और krushna Abhishek की बढ़ी थी दूरियां

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच लंबी चली गलतफहमी और नाराजगी हमेशा ही सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि कश्मीरा शाह के एक ट्वीट की वजह से दोनों परिवार के बीच तनातनी बढ़ गई। जहां उन्होंने कहा था कि “कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं।” गोविंदा के परिवार को लगा कि यह उनके लिए है। इसके बाद उनके अनबन की खबरें आने लगी लेकिन आरती सिंह की शादी के दौरान गोविंदा को स्पॉट किया गया था और अब सुनीता आहूजा के साथ कृष्ण नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 19, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17

अक्टूबर 19, 2026